कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा
Rehman Dakait, (द भारत ख़बर), मुंबई: आदित्य धर की धुरंधर में अक्षय खन्ना ने रहमान डकैत का किरदार निभाया था। जैसे ही आॅडियंस ने उन्हें बड़े पर्दे पर रहमान डकैत के किरदार में देखा, लोग उनके फैन हो गए। अक्षय खन्ना एक्टिंग, डायलॉग डिलिवरी, डांस मूव्ज और एक्शन ने हर किसी को अपना मुरीद बना दिया था। अक्षय खन्ना का रहमान डकैत वाला किरदार फैंस को इतना पसंद आया कि धुरंधर 2 में नजर नहीं आने पर लोग थोड़े निराश भी हुए।
लेकिन क्या आपको पता है कि अक्षय खन्ना को ये रोल मिलने से पहले कई एक्टर्स ने इसे रिजेक्ट कर दिया था? धुरंधर 2 के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक हालिया बातचीत में इसका खुलासा किया। रिलीज के बाद से ही रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस स्पाई थ्रिलर की कास्टिंग प्रोसेस के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने खुलासा किया कि कई एक्टर्स ने रहमान डकैत के मशहूर किरदार को निभाने से मना कर दिया था, जिसने अक्षय खन्ना की बॉलीवुड में इमेज ही बदलकर रख दी।
मुकेश छाबड़ा का खुलासा
बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत के दौरान मुकेश छाबड़ा ने बताया, मुझे चार घंटे तक कहानी सुनाई गई। उसके बाद मैं हैरान रह गया। मैं हिला भी नहीं और न ही मैंने कोई ब्रेक लिया। हमें पता भी नहीं चला कि समय कब बीत गया। शुरूआत में मैं डर गया था, जबकि मैंने पहले भी कई फिल्मों के लिए कास्टिंग की थी। मुझे बहुत सारे किरदार और नए चेहरे ढूंढने थे। ये एक बहुत बड़ी फिल्म थी।
400 लोगों की कास्टिंग
मुकेश ने आगे कहा, अगर मैं दोनों हिस्सों को मिला लूं, तो मुझे लगभग 400 लोगों की कास्टिंग करनी थी। मैंने छह लोगों की एक टीम बनाई और खोज शुरू कर दी। आदित्य ने मुझे पूरी आजादी दी और मुझसे कहा कि मैं जितना बड़ा सोच सकता हूं, उतना बड़ा सोचूं। वो लोगों को हैरान करना चाहते थे। उन्हें पहले से ही यकीन था कि ये फिल्म सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी और सभी किरदारों को बहुत प्यार मिलेगा।ह्व
1 साउथ, 2 बॉलीवुड एक्टर ने किया रिजेक्ट
अक्षय खन्ना को रहमान डकैत का विलेन वाला रोल निभाने के लिए राजी करने के बारे में पूछे जाने पर मुकेश ने जवाब दिया, मैं किसी का नाम तो नहीं ले सकता, लेकिन 2-3 एक्टर्स ने इस रोल के लिए मना कर दिया था। मुझे पूरा यकीन है कि आज उन्हें अपने उस फैसले पर पछतावा हो रहा होगा।
साउथ के एक एक्टर और बॉलीवुड के दो एक्टर्स ने बहुत ही अजीब तर्क दिए थे। उन्होंने कहा कि ये एक एनसेंबल कास्ट वाली फिल्म है और असल में ये रणवीर की फिल्म है, लेकिन आदित्य नेगेटिव बातों को जल्दी ही पीछे छोड़ देते हैं।
ऐसे रणवीर सिंह बने हमजा
मुकेश छाबड़ा ने ये भी बताया कि धुरंधर के लिए सबसे पहले रणवीर सिंह ही राजी हुए थे। कास्टिंग डायरेक्टर ने कहा, इस प्रोसेस के दौरान कई लोगों ने अलग-अलग किरदारों के लिए मना कर दिया, लेकिन आदित्य शांत रहे और मुझसे दूसरे कलाकारों को ढूंढने के लिए कहा।
रिसर्च करने और कलाकारों को चुनने में हमें लगभग दो साल लग गए। हमने 2024 की शुरूआत में काम शुरू किया था। हम हमेशा से क्लियर थे कि हमजा के किरदार के लिए रणवीर सिंह एकदम सही रहेंगो। वो तुरंत राजी हो गए, क्योंकि वो भी एक सही फिल्म का इंतजार कर रहे थे।
ये भी पढ़ें: जैसे धुरंधर 2 में दिखा, क्या वैसे ही हुई थी एसपी असलम की मौत, पत्नी ने किया खुलासा

