Close Menu
    What's Hot

    देश का एकलौता एक्टर जो कृष्ण भी बना, विष्णु भी और राम भी, निभाए 3-3 बड़े किरदार

    April 6, 2026

    S. Jaishankar : ईरान के साथ भारत लगातार संपर्क में है : एस. जयशंकर

    April 6, 2026

    15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेवाड़ी के​ ​खिलाडियों ने लहराया चरचम

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      S. Jaishankar : ईरान के साथ भारत लगातार संपर्क में है : एस. जयशंकर

      April 6, 2026

      अमेरिकी हमलों से दहला तेहरान, 13 की मौत

      April 6, 2026

      दो दिन आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट

      April 6, 2026

      PM Modi News : मालदा घटना से पूरा देश हैरान : पीएम मोदी

      April 6, 2026

      पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा में चक्रवात व जेट स्ट्रीम से मौसम अस्थिर

      April 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, April 6
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये खास सुविधा
    हरियाणा

    हरियाणा में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी ये खास सुविधा

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए ऋण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब कर्मचारियों को मकान, वाहन, कंप्यूटर और विवाह जैसे कार्यों के लिए लोन लेने हेतु बैंकों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। प्रदेश सरकार ने करीब साढ़े नौ साल पुराने आदेश को वापस लेते हुए फिर से पुरानी व्यवस्था लागू कर दी है, जिसमें सरकार खुद अपने कर्मचारियों को ऋण उपलब्ध कराएगी।

    इस संबंध में वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने आदेश जारी किए हैं। 4 नवंबर 2016 को जारी आदेशों के तहत सरकारी कर्मचारियों के ऋण पोर्टफोलियो को पंजाब नेशनल बैंक में ट्रांसफर कर दिया गया था, लेकिन अब इस व्यवस्था को समाप्त कर दिया गया है।

    नई व्यवस्था के तहत हरियाणा सरकार अपनी पुरानी नीति के अनुसार कर्मचारियों को सीधे ऋण या अग्रिम राशि प्रदान करेगी। इसके लिए “मेजर हेड-7610” के अंतर्गत बजट में प्रावधान किया जाएगा। इस डायरेक्ट लोन सिस्टम से कर्मचारियों को त्वरित और आसान वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

    इसके साथ ही सरकार ने लास्ट पे सर्टिफिकेट (LPC) के प्रारूप में भी बदलाव करने का निर्णय लिया है। यह दस्तावेज किसी कर्मचारी के एक कार्यालय से दूसरे कार्यालय में ट्रांसफर के समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, जिसमें वेतन, भत्तों, कटौतियों, ऋण और अग्रिम की पूरी जानकारी होती है।


    rewari news hindi

    संशोधित LPC प्रारूप में कई नए प्रावधान जोड़े गए हैं। इसमें यूनिक कोड पेयी और स्थायी सेवानिवृत्ति खाता नंबर को शामिल किया जाएगा। साथ ही सेवा अवधि के सत्यापन के लिए एक नया कॉलम जोड़ा गया है, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी।

    नए प्रारूप में कर्मचारी की विस्तृत जानकारी जैसे पैन नंबर, मोबाइल नंबर, पे-लेवल, बेसिक पे और अलाउंस का विवरण दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा इनकम टैक्स, GPF, सब्सक्रिप्शन, एडवांस और रिकवरी से जुड़ी सभी कटौतियों का पूरा ब्योरा भी शामिल होगा, जिससे वित्तीय प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दी जैतो को 28.68 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात
    Next Article अमेरिकी हमलों से दहला तेहरान, 13 की मौत
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेवाड़ी के​ ​खिलाडियों ने लहराया चरचम

    April 6, 2026

    हरियाणा में 200 एकड़ भूमि पर बनाई जाएगी एरो सिटी, मिलेगी ये खास सुविधाएं

    April 6, 2026

    हरियाणा में हैरान कर देने वाली घटना, पुलिसकर्मी को बोनट पर घसीटा

    April 6, 2026

    हरियाणा के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, बनेगा नया आधुनिक बस स्टैंड

    April 6, 2026

    लोकगायक दीपचंद कपूरी व नरेश कुमार पुरस्कृत

    April 5, 2026

    हरियाणा में डॉक्टर के पदों पर होगी बंपर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

    April 5, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    देश का एकलौता एक्टर जो कृष्ण भी बना, विष्णु भी और राम भी, निभाए 3-3 बड़े किरदार

    By श्वेता चौहानApril 6, 2026

    Nitish Bharadwaj: देश का एकलौता एक्टर जो कृष्ण भी बना, विष्णु भी और राम भी,…

    S. Jaishankar : ईरान के साथ भारत लगातार संपर्क में है : एस. जयशंकर

    April 6, 2026

    15वीं हरियाणा स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रेवाड़ी के​ ​खिलाडियों ने लहराया चरचम

    April 6, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.