1988 में महाभारत सीरियल में कृष्ण के रोल से हासिल की थी पॉपुलैरिटी
Nitish Bharadwaj, (द भारत ख़बर), मुंबई: मौजूदा समय में हर तरफ रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की चर्चा देखने को मिल रही है। फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। इस दौरान फिल्म के सीन्स से लेकर म्यूजिक तक की चर्चा हर तरफ देखने को मिल रही है। फिल्म में रणबीर कपूर को रामायण के रोल में कास्ट करने को लेकर सभी अपनी-अपनी राय दे रहे हैं।
लेकिन एक एक्टर ऐसा भी है जिसने फिल्मों और टीवी सीरियल्स में ऐसे कई सारे रोल्स प्ले किए हैं। यहां बात अरुण गोविल की नहीं हो रही है। यहां बात हो रही है एक्टर नितीश भारद्वाज की। उन्होंने साल 1988 में महाभारत सीरियल में कृष्ण का रोल प्ले किया था और पॉपुलैरिटी हासिल की थी।

बीआर चोपड़ा की रामायण में भगवान राम का रोल किया था प्ले
लेकिन बहुत कम लोगों को ये पता होगा कि नितीश भरद्वाज के अभिनय की विरासत यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने साल 2003 में बीआर चोपड़ा की रामायण में भगवान राम का रोल प्ले किया था। कृष्ण के रोल में पॉपुलर होने के करीब ढेड़ दशक के बाद नितीश भारद्वाज ने भगवान राम का रोल प्ले किया था। वहीं इसी फिल्म में वे भगवान विष्णु के रोल में भी नजर आए थे। शायद ही देश में कोई ऐसा एक्टर होगा जिसने कृष्ण, राम और भगवान विष्णु का किरदार निभाया हो।
शॉर्ट फॉर्म सीरीज समांतर में भी किया काम
नितीश भारद्वाज की बात करें तो एक्टर अब अभिनय की दुनिया में उतना एक्टिव नहीं रहते हैं। हालांकि फिल्मों और टीवी में काम करने के बाद उन्होंने ओटीटी की दुनिया में भी हाथ आजमाया है। साल 2020 में वे एमएक्स प्लेयर की शॉर्ट फॉर्म सीरीज समांतर में काम किया था। इसके बाद वे 2021 में समांतर 2 में भी नजर आए थे।
साल 2026 में दिवाली पर आएगा रामायण का पहला पार्ट

वहीं रामायण फिल्म की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म दो पार्ट में रिलीज की जानी है और इसका बजट 4000 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 में आएगा वहीं इसका दूसरा पार्ट 2027 दिवाली के दिन रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे वहीं सीता के रोल में साई पल्लवी होंगी।
ये भी पढ़ें: इतने करोड़ के मालिक हैं रामायण के लक्ष्मण रवि दूबे, कमाई जानकर रह जाएंगे हैरान

