मुंबई से 1174 ङट दूर जाकर हुई शूटिंग
Bhooth Bangla, (द भारत ख़बर), मुंबई: इस साल कई सारी कमाल की फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, इनमें से एक फिल्म भूत बंगला भी है, जिसका लोग लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसके बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली है, फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आ रहा है।
फिल्म को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है, इस फिल्म के साथ अक्षय और प्रियदर्शन 8 साल बाद साथ वापसी कर रहे हैं। फिल्म में डरावना हवेली दिखाया गया है, जो असल में काफी खूबसूरत है। भूत बंगला की ये हवेली जयपुर में है, जिसका नाम Chomu Palace Hotel है। ये एक होटल है, जिसका इतिहास काफी पुराना और खास है।

सेना और सरदारों के रहने के लिए बनाया गया था किला
शुरूआत में चोमूगढ़ किले को सेना और सरदारों के रहने के लिए बनाया गया था। इस महल की सिक्योरिटी के लिए करीब 5 मीटर मोटी बाहरी दीवार बनाई गई थी, ताकि दुश्मनों से बचाव किया जा सके। होटल के आॅफिशियल वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक, ये किला 350 साल पुराना है। पहले ये किले के रुप में तैयार किया गया था, जो कि अब महल और होटल में बदल दिया गया है। 16वीं सदी में नींव रखने के बाद से लेकर 18वीं सदी के आखिर तक यह किला धीरे-धीरे बदलता रहा।
ट्रेलर हो चुका लांच
अब ये पैलेस अक्षय की फिल्म का सेट भी है। फिल्म की बात करें, तो इसमें कमाल की स्टारकास्ट है, जिसमें वामिका गब्बी, परेश रावल, तबू और राजपाल यादव जैसे सितारों का नाम शामिल है। भूत बंगला हॉरर कॉमेडी फिल्म है, ट्रेलर के लांच इवेंट में फिल्म के डायरेक्टर ने बताया कि इस में फैंटसी भी देखने को मिलेगी, जो कि फिल्म को और खास बनाता है।
ये भी पढ़ें: अनन्या-लक्ष्य की लेजेंड्री लव स्टोरी में दिखा इंटेंस रोमांस और बोल्ड ट्विस्ट

