Close Menu
    What's Hot

    मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

    April 10, 2026

    अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

    April 10, 2026

    आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

    April 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

      April 10, 2026

      केरल, असम और पुडुचेरी में रिकॉर्ड मतदान, राशिद अल्वी ने किया कांग्रेस की जीत का दावा

      April 10, 2026

      ईरान के ऐलान के बाद भी होर्मुज से गुजरने से कतरा रहे जहाज

      April 10, 2026

      खाड़ी देशों से 1800 से अधिक नाविक सुरक्षित निकाले : केंद्र

      April 10, 2026

      Nitin Nabin: समाज में जहर घोलने की कोशिश कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे: नितिन नवीन

      April 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, April 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
    हरियाणा

    हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Haryana News: हरियाणा के नूंह जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। बता दे कि लघु सचिवालय के राजस्व विभाग में मोहर्र पटवारी धर्मवीर और उसके सहायक साहुन को 3500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से पूरे सचिवालय परिसर में हड़कंप मच गया।

    जानकारी के अनुसार, आरोपी पटवारी धर्मवीर और उसका सहायक साहुन जमीन का पुराना रिकॉर्ड निकालने के नाम पर शिकायतकर्ता से पहले 4 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार, बिना रिश्वत दिए काम करने से साफ इनकार कर दिया गया, जिसके बाद 3500 रुपये में सौदा तय हुआ। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने तुरंत एसीबी से संपर्क किया।

    शिकायत पर एसीबी टीम की कार्रवाई

    शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और एक जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत शिकायतकर्ता को आरोपियों के पास भेजा गया। जैसे ही धर्मवीर और साहुन ने तय राशि ली, एसीबी की टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

    एसीबी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहुन निवासी पृथ्वीपुरा मालाखेड़ा (राजस्थान) और मोहर्र पटवारी धर्मवीर गांव झामरी, जिला झज्जर के रूप में हुई है। छापेमारी के दौरान एसीबी ने रिश्वत की रकम मौके से बरामद कर ली और जरूरी दस्तावेज भी अपने कब्जे में ले लिए।


    Haryana ka mausam news

    लघु सचिवालय में कामकाज रहा प्रभावित

    इस कार्रवाई के बाद लघु सचिवालय में कामकाज कुछ समय के लिए प्रभावित रहा और कर्मचारियों में दहशत का माहौल देखा गया। एसीबी इंस्पेक्टर जाकिर ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इस मामले में कोई और कर्मचारी या अधिकारी शामिल तो नहीं है।

    जारी रहेगा अभियान

    इंस्पेक्टर जाकिर का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी मुहिम लगातार जारी रहेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई के बाद आम लोगों में उम्मीद जगी है कि सरकारी दफ्तरों में फैले भ्रष्टाचार पर लगाम लगेगी और लोग अपने काम बिना रिश्वत दिए करवा पाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब का आबकारी राजस्व लक्ष्य को पार करते हुए 11,782 करोड़ रुपये तक पहुंचा
    Next Article Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

    April 10, 2026

    हरियाणा बोर्ड ओपन स्कूल के फॉर्म भरना शुरू, जानिए कब है अंतिम तिथि

    April 10, 2026

    सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, फटाफट करें चेक

    April 10, 2026

    हरियाणा में IDFC बैंक घोटाले में FIR दर्ज, जल्द पहुंचेगी सीबीआई की टीम

    April 10, 2026

    सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, देखें आज के ताजा रेट्स

    April 9, 2026

    हरियाणा में 6 वर्ष की आयु के बच्चे को मिलेगा पहली कक्षा में दाखिला, नियमों में संशोधन लागू

    April 9, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

    By श्वेता चौहानApril 10, 2026

    पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने…

    अमित शाह ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी किया बीजीपी का ‘भरोसा पत्र’

    April 10, 2026

    आधार कार्ड में पिता का नाम हो गया है गलत? घर बैठे ऐसे करें ठीक

    April 10, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.