Close Menu
    What's Hot

    पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    April 8, 2026

    हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

    April 8, 2026

    6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

      April 8, 2026

      पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने

      April 8, 2026

      Sabarimala Women Entry Case: धर्म में अंधविश्वास क्या है, इसका फैसला करने का हमें अधिकार: सुप्रीम कोर्ट

      April 8, 2026

      Monsoon-2026: मानसून की बारिश इस बार सामान्य से 6 प्रतिशत कम रह सकती है : स्काईमेट वेदर

      April 8, 2026

      बारिश, ओलावृष्टि से गिरा पारा

      April 8, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»हरियाणा के CM बनने के दो ही रास्ते
    हरियाणा

    हरियाणा के CM बनने के दो ही रास्ते

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाApril 8, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


     

    Haryana Hindi News: हरियाणा गठन के समय 1966 में कांग्रेस पार्टी हाई कमान ने अपनी पसंद के पंडित भगवत दयाल शर्मा को राज्य का पहला मुख्यमंत्री बनाया था । विधायकों की पसंद ना होने के कारण जुगाड़ के मास्टर चौधरी देवीलाल ने पंडित जी का 6 महीने के भीतर ही तख्ता पलट करवा कर राव बीरेंद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनवा दिया । आया राम गया राम की राजनीति के चलते राव भी 9 महीने के भीतर अपनी कुर्सी गंवा बैठे ।

     

     

    1968 में हुए विधानसभा के मध्यवर्ती चुनाव में कांग्रेस हाई कमान ने बंसीलाल को मुख्यमंत्री बनाया जो 1975 तक कुर्सी पर बने रहे । बंसीलाल को जब केंद्र में रक्षा मंत्री बनाकर पार्टी ने उनकी अनुशंसा पर बनारसी दास गुप्ता को राज्य का मुखिया बना दिया । 1977 में चौधरी देवीलाल जनता पार्टी की एकमात्र पसंद के रूप में मुख्यमंत्री बने लेकिन विधायकों की नाराजगी के चलते जुगाड़ के मास्टर भजनलाल ने देवीलाल को हटाकर बीच में ही मुख्यमंत्री की गदी प्राप्त की ।

     

     

    1980 में केंद्र की सत्ता में परिवर्तन होने पर भजन लाल अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में जा मिले । 1982 में पूर्ण बहुमत न होते हुए एक बार फिर भजनलाल ने बाजी मार ली । 1987 में चौधरी देवीलाल पूर्ण बहुमत के साथ मुख्यमंत्री की कुर्सी पर आसीन हुए। जुगाड़ के एक और मास्टर ओम प्रकाश चौटाला ने इस कार्यकाल में एक बार नहीं तीन बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभाली ।

     

     


    haryana breaking satlok ashram chief sant rampal granted bail 696x391.webp

    मास्टर हुकम सिंह और बनारसी दास गुप्ता को भी बीच-बीच में हाई कमान के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री का पद नसीब होता रहा , सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाई । 1991 के चुनाव में एक बार फिर भजनलाल अपनी करामात से चौधरी बीरेन्द्र सिंह को पीछे छोड़कर मुख्यमंत्री पद लेने में कामयाब हुए। 1996 में हविपा – भाजपा गठबंधन सरकार की बंसीलाल ने बागडोर संभाली ।

     

     

    मध्यकाल में ही प्रो राम बिलास शर्मा, राव नरबीर सिंह और मनोहर लाल खट्टर की तिकड़ी ने गठबंधन सरकार तोड़ ली और घर बैठे ओमप्रकाश चौटाला को मुख्यमंत्री का आसन फिर नसीब हुआ । 2005 के चुनाव में जुगाड़ के मास्टर भजनलाल अपने समर्थक विधायकों का बहुमत जीतने में कामयाब रहे लेकिन कांग्रेस हाई कमान ने अपनी पसंद के भूपेंद्र सिंह हुड्डा को बागडोर सौंप कर भजनलाल की राजनीति का अंत कर दिया । 2009 के चुनाव में बहुमत से दूर रहने पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी जुगाड़ राजनीति का सहारा लेकर सरकार बनाने में कामयाबी प्राप्त की।

     

     

    2014 में पहली बार प्रदेश में भाजपा ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रो राम बिलास शर्मा, वरिष्ठ नेता कैप्टन अभिमन्यु ताकते रहे पार्टी हाई कमान ने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री बना दिया। 2019 में राव इंद्रजीत सिंह भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नजर आए लेकिन मनोहर लाल खट्टर लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने । 2024 में चुनाव से पहले पार्टी के गिरते ग्राफ को सुधारने के लिए हाई कमान ने खट्टर को केंद्र में और उनकी अनुशंसा पर नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा दिया।

     

    अनिल विज और राव इंद्रजीत सिंह दोनों ही निराश हुए।
    राजनीतिक विश्लेषक नरेश चौहान एडवोकेट ने बताया कि राजनीति में लोग भजन कीर्तन करने नहीं आते; विधायक, सांसद, मंत्री और मुख्यमंत्री की चाहत लेकर ही आते हैं। लेकिन हरियाणा का 60 वर्षीय इतिहास तो यही बताता है कि प्रदेश का मुख्यमंत्री पार्टी हाई कमान की पसंद या जुगाड़ की मास्टरी से बनता आ रहा है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleक्या किंग के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने जाकिर खान को डफर कहा?
    Next Article पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस और चुनाव आयोग आमने-सामने
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

    April 8, 2026

    सतलोक आश्रम के प्रमुख संत रामपाल को मिली जमानत

    April 8, 2026

    हरियाणा में ACB टीम का एक्शन, पटवारी और सहायक को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    April 8, 2026

    हरियाणा में बिगड़ा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी

    April 8, 2026

    हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट का शेड्यूल जारी

    April 8, 2026

    हरियाणा में आरक्षण व्यवस्था होगी और प्रभावी, नए रोस्टर रजिस्टर होंगे तैयार

    April 7, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की

    By अंकित कुमारApril 8, 2026

    Pawan Khera: पवन खेड़ा ने तेलंगाना हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की एक दिन…

    हरियाणा में श्रमिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने दिया ये तोहफा

    April 8, 2026

    6 साल तक रिलीज के लिए तरसती रही ये फिल्म

    April 8, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.