बोले- कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं होती
Mukesh Khanna, (द भारत ख़बर), मुंबई: इंडियाज गॉट लेटेंट विवाद बस अभी थमा ही था कि समय रैना की वापसी हो गई। इस Re-Entry को लोग उनके एग्जिट से भी धमाकेदार बता रहे हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने यूट्यूब पर अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया। इस स्पेशल सेगमेंट का नाम रखा- SAMAY RAINA Still Alive। इस दौरान उन्होंने शो को लेकर हुए विवाद और उसके बाद क्या-क्या हुआ, उसे लेकर खुलकर बात की।
समय रैना ने विवाद के वक्त उनके खिलाफ बयान देने वालों पर भी जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने सुनील पाल, बी प्राक और मुकेश खन्ना पर निशाना साधा और जमकर रोस्ट किया। 1 दिन पहले आए इस वीडियो को अबतक 20 मिलियन लोग देख चुके हैं और उन्होंने इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 लाने का भी ऐलान कर दिया है। इसी बीच शक्तिमान यानी मुकेश खन्ना ने समय पर पलटवार किया है, वो वीडियो देखकर बुरी तरह भड़क गए हैं।
मुकेश खन्ना का मजाक उड़ाया था
अपने स्पेशल सेगमेंट वीडियो में समय रैना ने मुकेश खन्ना का मजाक उड़ाया था। समय रैना ने कहा कि, शक्तिमान कह रहा था क्या असर पड़ेगा ऐसे कंटेंट का बच्चों पर। बच्चों का क्या होगा ये कंटेंट देखकर। अब मुझे नहीं पता आप लोगों में से कितने लोग शक्तिमान के दौर में टीवी देखते थे। हर अगले महीने न्यूज आती थी, कोई बच्चा शक्तिमान देखकर बिल्डिंग से कूद गया। तूने बच्चे मारे हैं भाई। तू क्या मोरल हाई ग्राउंड लेकर बैठा है शक्तिमान। बस इसी पर अब मुकेश खन्ना का जवाब आया है।
समय के कमेंट पर भड़के मुकेश खन्ना, किया पलटवार
मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। वो लिखते हैं, कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो, बाहर निकालो, फिर टेढ़ी की टेढ़ी। समय रैना की भी एक दुम है। कितना भी मारो, सीधा करो, वो वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वो सीधा सादा प्राणी नहीं है, वो रोस्टेड प्राणी है। गंदगी की आग में जलाया हुआ, पकाया हुआ।
पूरे देश ने लताड़ा, मारा, फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसका मुंह काला कर गधे पर बिठा कर देश भर के शहरों में, गालियों में उसकी परेड करनी चाहिए।जहां बच्चे उसको अंडे, टमाटर मारें। क्योंकि उसने उनके सुपर हीरो शक्तिमान का अपमान किया है। यह कैप्शन उन्होंने अपने लेटेस्ट पोस्ट के साथ लिखा है।
डेमोक्रेसी का मतलब यह नहीं है कि आप सबको गाली दो
मुकेश खन्ना ने यूट्यूब पर 17 मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। वो कहते हैं, आप अब भी Alive नहीं हैं, कुत्ते हैं। हर माता-पिता इसके खिलाफ जाएगा, जैसी हरकत इसके शो में हुई है। मुझे शिकायत है कि आज वही बंदा छाती ठोककर एक कुर्सी पर बैठकर दुनियाभर के जोक सुना रहा है।
मुझे लग रहा है कि क्रिएटेड लाफ्टर हैं, अगर है तो आॅडियंस को दिखाओ। अगर इसके ऐसे शो में लोग जाते हैं, तो मुझे उस पर भी शिकायत है। मुझे यूट्यूब पर भी शिकायत है। डेमोक्रेसी का मतलब यह नहीं है कि आप सबको गाली दो।
ये भी पढ़ें: अनन्या-लक्ष्य की लेजेंड्री लव स्टोरी में दिखा इंटेंस रोमांस और बोल्ड ट्विस्ट

