Close Menu
    What's Hot

    Upendra Dwivedi: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

    May 31, 2026

    CM मान ने तैयारियों का जायजा लिया

    May 30, 2026

    अक्षय कुमार के साथ गाना क्या आया, पूरे भारत में छा गईं Akshara Singh

    May 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      Upendra Dwivedi: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

      May 31, 2026

      उत्तराखंड से दिल्ली तक धार्मिक यात्राओं के दौरान सड़कें बंद रहती हैं पर कोई सवाल नहीं उठाता: ओवैसी

      May 30, 2026

      ट्रम्प बोले- परमाणु कार्यक्रम को लेकर समझौते के करीब अमेरिका और ईरान, रेजाई का जवाब- किसी दूसरे मकसद को आगे बढ़ा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति

      May 30, 2026

      डीके शिवकुमार होंगे कर्नाटक के नए सीएम

      May 30, 2026

      बंगाल में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट

      May 30, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 31
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव
    पंजाब

    पंजाब में नई औद्योगिक नीति से उद्योगों को मिलेगी बड़ी राहत : मंत्री संजीव

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 11, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ : पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय सरकार और बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने पटियाला में आयोजित एमएसएमई की जिला स्तरीय बैठक के दौरान उद्योगपतियों के साथ बातचीत की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों से आए उद्यमियों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया। इस अवसर पर पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह भी मौजूद थे।

    स्थानीय सरकार विभाग को निर्देश जारी करते हुए मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि शहरों में सफाई और सीवरेज व्यवस्था में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इस संदर्भ में उन्होंने घोषणा की कि मई माह के अंत तक पंजाब के शहरी क्षेत्रों में ₹1300 करोड़ की लागत से 2120 किलोमीटर सड़कों का निर्माण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए अलग योजना तैयार की गई है।

    संजिव अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि पंजाब सरकार एक महीने के भीतर नई इंडस्ट्रियल पार्क नीति लागू करेगी, जिसके तहत राज्य में कम से कम 25 एकड़ क्षेत्र में फैले बड़े औद्योगिक पार्क विकसित किए जाएंगे। इन पार्कों के विकास में उद्योगपति और रियल एस्टेट डेवलपर संयुक्त रूप से भाग लेंगे, जबकि निवेशक इन परियोजनाओं में निवेश के लिए पंजीकरण कर आवश्यक अनुमतियां प्राप्त कर सकेंगे।

    औद्योगिक विकास को और गति देने के लिए मंत्री ने कहा कि सरकार नई इंडस्ट्रियल पार्क नीति तैयार कर रही है, जो निजी क्षेत्र को औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए प्रोत्साहित करेगी। इन पार्कों में बड़े और छोटे दोनों प्रकार के प्लॉट उपलब्ध होंगे। बैठक के दौरान उद्योग विभाग के अधिकारियों ने सरकार की नई नीतियों की सराहना की और उद्योगपतियों ने भी संतोष व्यक्त किया।

    संजिव अरोड़ा ने कहा कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। चाहे फसलों को नुकसान हो या प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों को हानि उठानी पड़े, सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने नकली बीज बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

    बिजली क्षेत्र के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि पहले सोलर प्रोजेक्ट्स के लिए 100 प्रतिशत आवंटन किया जाता था, लेकिन अब बिजली बोर्ड स्वयं टेंडर जारी कर रहा है और इसमें काफी सफलता मिल रही है।

    मंत्री ने आगे कहा कि नई औद्योगिक नीति 2026 के तहत फिल्म स्टूडियो, अस्पताल और होटल जैसे कई नए क्षेत्रों को भी शामिल किया गया है। विशेष रूप से एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया है क्योंकि यह औद्योगिक विकास की रीढ़ है।

    उन्होंने दावा किया कि पंजाब अब निवेशकों के लिए सबसे पसंदीदा राज्यों में से एक बनकर उभर रहा है और अन्य राज्य भी इन पहलों की सराहना कर रहे हैं।

    मंत्री ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य जन-केंद्रित विकास सुनिश्चित करना है और उद्योग, बुनियादी ढांचे और सार्वजनिक सुविधाओं में सुधार के माध्यम से पंजाब को प्रगति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।
    इस अवसर पर समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ा माजरा, पटियाला शहरी के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली, मेयर कुंदन गोगिया, डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली, राज्य सचिव जगदीप जग्गा, नगर निगम आयुक्त परमजीत सिंह, एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, निदेशक उद्योग जसप्रीत सिंह, पंजाब राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र जीत सिंह, जीएम डीआईसी पटियाला अर्शदीप सहित विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमहेश भट्ट का वो आॅफिस बॉय, जिसने 40 करोड़ की फिल्म बनाकर, कमाए 500 करोड़
    Next Article आज फिर छाए बादल, दोपहर के बाद इन जिलों में होगी झमाझम बारिश
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      CM मान ने तैयारियों का जायजा लिया

      May 30, 2026

      लड़कियों के लिए देश की सबसे बड़ी पहलों में शामिल स्कूल

      May 30, 2026

      सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित, शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

      May 30, 2026

      विजिलेंस ब्यूरो ने 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए अकाउंटेंट…

      May 30, 2026

      65,000 से अधिक कैजुअल कर्मचारियों को पक्का करने…

      May 30, 2026

      पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत

      May 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Upendra Dwivedi: आॅपरेशन सिंदूर अभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ

      By अंकित कुमारMay 31, 2026

      Upendra Dwivedi: ऑपरेशन सिंदूर कभी खत्म नहीं हुआ, फिलहाल संघर्ष विराम जैसी स्थिति: आर्मी चीफ…

      CM मान ने तैयारियों का जायजा लिया

      May 30, 2026

      अक्षय कुमार के साथ गाना क्या आया, पूरे भारत में छा गईं Akshara Singh

      May 30, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.