Close Menu
    What's Hot

    बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

    April 15, 2026

    ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

    April 15, 2026

    वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

      April 15, 2026

      आज रात से फिर पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, गर्मी से मिलेगी राहत

      April 15, 2026

      आज से श्री अमरनाथ यात्रा के रजिस्ट्रेशन शुरू

      April 15, 2026

      छत्तीसगढ़ में वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से 9 लोगों की मौत

      April 14, 2026

      सम्राट चौधरी कल लेंगे सीएम पद की शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      April 14, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, April 15
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»पंजाब मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी
    पंजाब

    पंजाब मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़ :  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने आज ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ में सख्त संशोधनों को मंजूरी दे दी है। इन संशोधनों के तहत श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता और सम्मान बनाए रखने तथा बेअदबी के दोषियों को कड़ी सज़ा देने के लिए उम्रकैद तक का प्रावधान किया गया है। यह संशोधन विधेयक सोमवार को पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा। यह फैसला मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते समय में श्री गुरु ग्रंथ साहिब और अन्य पवित्र ग्रंथों की बेअदबी की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनसे लोगों की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है और समाज में अस्थिरता का माहौल पैदा हुआ है। हालांकि भारतीय न्याय संहिता की धाराएं 298, 299 और 300 ऐसे मामलों से निपटती हैं, लेकिन इनमें दोषियों के खिलाफ कठोर सज़ा का पर्याप्त प्रावधान नहीं है।

    गहन विचार-विमर्श और व्यापक सलाह-मशवरे के बाद भगवंत सिंह मान सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पवित्रता की रक्षा करने और समाज में आपसी सम्मान, भाईचारे तथा सांप्रदायिक सौहार्द को बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने का निर्णय लिया है।

    इन अपराधों की गंभीरता को देखते हुए और धार्मिक पवित्रता तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के उद्देश्य से मंत्रिमंडल ने ‘जागत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार अधिनियम-2008’ में संशोधन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रस्तावित ‘जगत ज्योति श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026’ में बेअदबी के दोषियों के लिए उम्रकैद सहित सज़ाओं को और कड़ा किया गया है।

    यह प्रस्तावित कानून दुर्भावनापूर्ण तत्वों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई सुनिश्चित करेगा और पंजाब में शांति, कानून-व्यवस्था तथा सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबंगाल में एसआईआर में जिनके नाम कटे, वो मतदान नहीं कर सकेंगे
    Next Article हैदराबाद ने राजस्थान को 217 रन का लक्ष्य दिया
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

      April 15, 2026

      ‘अपराध-मुक्त’ पंजाब के लक्ष्य को साकार कर रहीं महिला पुलिस कर्मी

      April 15, 2026

      पंजाब में मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला

      April 14, 2026

      भाजपा ने राष्ट्रीय स्तर पर बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून क्यों नहीं बनाया, पंजाब ने निर्णायक कार्रवाई से राह दिखाई: हरपाल सिंह चीमा

      April 14, 2026

      CM भगवंत सिंह मान ने गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

      April 13, 2026

      पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

      April 13, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      बीबीएमबी को लेकर जारी नोटिफिकेशन का विरोध शुरू; पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा- हरियाणा के हितों पर कुठाराघात

      By श्वेता चौहानApril 15, 2026

      चंडीगढ़ :  पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड…

      ‘कमरिया से सड़िया छुटल ये राजा’ ने मचाया तहलका, खेसारी-काजल की केमिस्ट्री छाई

      April 15, 2026

      वैश्विक अस्थिरता के बीच भारत की विकास दर स्थिर : गौरींचस

      April 15, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.