- एसडीएम दर्शन कुमार रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त
Ambala Nigam Election | मेरा हरियाणा नेटवर्क | अंबाला । हरियाणा राज्य निर्वाचन आयोग की अधिसूचना की अनुपालना के तहत अम्बाला नगर निगम के महापौर और सदस्यों के पदों के आम चुनाव के दृष्टिगत एसडीएम दर्शन कुमार को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया हैं। चुनाव के सफलतापूर्वक आयोजन को लेकर जो भी हिदायतें जारी होगीं उसकी अनुपालना के तहत सभी कार्यो को करवाया जाएगा।
इन चुनावों के तहत चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन के लिए रिटर्निंग आॅफिसर द्वारा नोटिस जारी किया गया है। निगम चुनाव के तहत उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल, 2026 के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सक ते है। मेयर पद व वार्ड नम्बर 1 से 10 वार्डों के लिए उम्मीदवार एसडीएम अम्बाला शहर के कोर्ट रूम में नामांकन पत्र दाखित कर सकते है।

इसी प्रकार वार्ड नम्बर 11 से 20 वार्डों के लिए उम्मीदवार 21 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल, 2026 के बीच सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपने नामांकन पत्र तहसीलदार कोर्ट अम्बाला शहर में दाखिल कर सकते है।
उन्होनें बताया कि चुनाव के दृष्टिगत नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
इन सभी पदों के लिए मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नगर निकायों के मतों की गणना 13 मई को सुबह 8 बजे से निर्धारित केंद्र पर शुरू होगी। अधिसूचना से सम्बधिंत जानकारी नगर उपायुक्त कार्यालय, निगम कार्यालय अम्बाला शहर, एसडीएम कार्यालय अम्बाला शहर, तहसील कार्यालयों में चस्पा कर दी गई है।
Ambala News : फसल बीमा कवर के तहत किसानों को समय पर वित्तीय सहायता प्रदान की जाए : एडीसी


