Close Menu
    What's Hot

    क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड ने खोल दी पूरी पोल

    April 16, 2026

    मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

    April 16, 2026

    बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      अमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे

      April 16, 2026

      महिला आरक्षण बिल से जुड़े संशोधनों पीएम बोले- परिसीमन में किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, यह मोदी की गारंटी

      April 16, 2026

      कनवानी गांव में 500 से अधिक झुग्गियों में भीषण आग

      April 16, 2026

      प्रदेश में जनगणना-2027 के पहले चरण की प्रक्रिया शुरू

      April 16, 2026

      आंध्र प्रदेश में सड़क हादसे में आठ की मौत

      April 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 16
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर
    मनोरंजन

    बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Lara Dutta: बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर
    Lara Dutta: बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

    मां की खातिर लारा दत्ता ने ठुकरा दी थी फिल्म
    Lara Dutta, (द भारत ख़बर), मुंबई: लारा दत्ता बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में आती हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में एक लंबा सफर तय किया है। वो लगभग 23 सालों से इस फिल्म इंडस्ट्री में हैं और काम से करोड़ों दिलों में खास जगह बनाई है। साल 2003 में उन्होंने राज कंवर के डायरेक्शन में बनी फिल्म अंदाज से अपना फिल्मी सफर शुरू किया था।

    उसके बाद से वो बॉलीवुड की होकर रह गई। भागम भाग, बिल्लू, हाउसफुल, डॉन 2 समेत वो कई कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लारा दत्ता ने न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि तमिल सिनेमा में भी काम किया है और वो एक फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लारा भले ही अंदाज के जरिए पहली बार पर्दे पर दिखी थीं, लेकिन वो इससे चार साल पहले भी सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती थीं। उन्हें एक हॉलीवुड फिल्म का आॅफर मिला था, लेकिन उन्होंने उस आॅफर को अपनी मां की खातिर मना कर दिया था।

    लारा दत्ता का बर्थडे

    आज लारा दत्ता का बर्थडे है। उनका जन्म 16 अप्रैल 1978 को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हुआ था। वो 48 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के खास मौके पर चलिए आपको उस हॉलीवुड फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे लारा ने रिजेक्ट कर दिया था। वो पिक्चर है साल 1999 में रिलीज हुई द मैट्रिक्स, जो एक एक्शन साई-फाई फिल्म थी। लाना वाचोव्स्की और लिली वाचोव्स्की ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया था।

    क्यों रिजेक्ट कर दी थी फिल्म?

    लारा उस समय मॉडलिंग किया करती थीं। अगर वो इस फिल्म में काम कर लेतीं तो डेब्यू के लिए उन्हें अंदाज का इंतजार न करता पड़ता और हॉलीवुड से उनका करियर शुरू हो जाता है, जहां काम करना कई एक्टर्स का सपना होता है।

    दरअसल, उस समय लारा की मां बीमार थीं। उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। ऐसे वक्त में वो अपनी मां के साथ रहना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने इस फिल्म को ना कह दिया था और अपनी मां के साथ रहने के लिए इंडिया वापस आ गई थीं।

    मिस यूनिवर्स बनकर कमाई पॉपुलैरिटी

    लारा इस फिल्म में भले ही काम नहीं कर पाई थीं, लेकिन अगले ही साल उन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीतकर खूब नाम कमाया था। साल 2000 में उनके सिर मिस यूनिवर्स का ताज सजा था। उसके बाद उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ था। उनकी डेब्यू फिल्म अंदाज भी बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। उनके साथ अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा भी इस पिक्चर में दिखे थे।

    ये भी पढ़ें: जब अक्षय कुमार के घर तक पहुंचा भूल भुलैया का खौफ, डर से 6 सला तक सहमा रहा बेटा

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका की धमकी, ईरान ने डील नहीं मानी तो फिर जंग होगी, सेना तैयार, राष्ट्रपति ट्रम्प के आदेश का इंतजार कर रहे
    Next Article मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड ने खोल दी पूरी पोल

      April 16, 2026

      विराट-अनुष्का की शादी में घुस आया था अनजान शख्स

      April 16, 2026

      26 सालों में कोई नहीं कर पाया लारा दत्ता का किला धव्स्त

      April 16, 2026

      अक्षय कुमार की जिस फिल्म को Suniel Shetty ने कहा था ‘ना’, वही बन गई सुपरहिट!

      April 16, 2026

      दरड़िया’ में खेसारी-तनुश्री का हॉट रोमांस! बेडरूम सीन ने इंटरनेट पर मचाया तहलका

      April 16, 2026

      अब घर बैठे देखिए ‘यूथ’! OTT पर रिलीज होते ही फिल्म ने लूटी महफिल

      April 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड ने खोल दी पूरी पोल

      By श्वेता चौहानApril 16, 2026

      SRK-Salman Khan Bodyguard Salary: क्या सच में करोड़ों कमाते हैं SRK-सलमान के बॉडीगार्ड? Ex बॉडीगार्ड…

      मुंबई ने पंजाब किंग्स 196 रन का टारगेट दिया, क्विंटन डी ने जड़ा शतक

      April 16, 2026

      बॉलीवुड से पहले मिला था हॉलीवुड का आॅफर

      April 16, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.