Close Menu
    What's Hot

    मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

    June 26, 2026

    अब बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड होगी…

    June 26, 2026

    लेफ्टिनेंस से सिंगर बने थे लता दीदी के ‘दुलारे’ मदन मोहन

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

      June 26, 2026

      इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

      June 26, 2026

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की मिलीभगत से किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पटवारी और SDM पर गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार
    Breaking News

    ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की मिलीभगत से किसान की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा, पटवारी और SDM पर गंभीर आरोप, CM योगी से लगाई गुहार

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानApril 18, 2026Updated:April 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के ग्राम नंगली वाजीदपुर, सेक्टर-135 में एक गंभीर भूमि विवाद सामने आया है। यहां दबंगों ने प्रशासन की मिलीभगत से दो किसानों के प्लॉट (खसरा नंबर 204) पर अवैध कब्जा करने और रात के अंधेरे में अवैध निर्माण कर लिया है। पीड़ित पक्ष ने पटवारी और संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मदद की गुहार लगाई है।

    पीड़ित पक्ष ने क्या कहा

    पीड़ित प्रार्थी दशरथ चौहान पुत्र भुले सिंह और तारा पुत्र राजवीर सिंह ने सीएम को लिखे अपने पत्र में बताया कि ललित नामक के व्यक्ति ने अपना प्लॉट प्रशांत और रंजीत यादव नाम के दबंगों को बेच दिया था। उस प्लॉट के साथ ही पीड़ित किसानों की भी जमीन थी, दबंगों ने खरीदी हुई जमीन से लगती हुई किसानों की जमीन पर भी प्रशासन से मिलीभगत कर अवैध रूप से कब्जा कर लिया और अवैध निर्माण कार्य चालू कर दिया। पीड़ित किसानों बताया कि उन्होंने कई बार पुलिस, सीएम पोर्टल और ईमेल के माध्यम से उनके साथ हो रहे अन्याय की शिकायत की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। मजबूरन उन्होंने एसडीएम कोर्ट में कुराबंदी (नाप-तोल) के लिए मुकदमा दायर किया।

    SDM का स्टे ऑर्डर और पटवारी की रिपोर्ट

    • 31 जनवरी 2026 को माननीय एसडीएम ने स्टे ऑर्डर पारित किया।
    • इसके बावजूद 8 मार्च 2026 को विपक्षी पक्ष ने निर्माण कार्य कराया।
    • एसडीएम ने पटवारी को निष्पक्ष नाप-तोल कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए। पटवारी ने मौके पर नाप की और पाया कि ललित पक्ष के नाम लगभग 1500 गज भूमि है, जबकि वे 2100 गज पर कब्जा किए हुए हैं (जिसमें प्रार्थियों की जमीन भी शामिल बताई गई)।

    पीड़ित किसानों ने मांग की है कि दोनों पक्षों के बेनामे (सीमाएं) की फिर से निष्पक्ष नाप की जाए। उन्होंने दावा किया कि उनके सभी दस्तावेज (रजिस्ट्री) प्लॉट पर बने हुए हैं, जबकि विपक्षी पक्ष की बेनामे खाली जमीन पर हैं।

    पीड़ित पक्ष ने ये आरोप लगाए ?

    • विपक्षी पक्ष ने रात में तोड़फोड़ कर 600 गज अतिरिक्त जमीन पर कब्जा कर लिया (वीडियो उपलब्ध होने का दावा)।
    • पटवारी ब्रिजेश विकल्प (तहसील सदर) दूसरी पार्टी से मिलीभगत कर रहे हैं। उन्हें विपक्षी पक्ष के पास आते-जाते और मोबाइल लोकेशन से भी देखा गया।
    • पटवारी बार-बार गोलमोल रिपोर्ट दे रहे हैं और स्पष्ट रिपोर्ट नहीं प्रस्तुत कर रहे हैं।
    • 10 अप्रैल 2026 को तीसरी बार नाप की गई (रिकॉर्डिंग उपलब्ध), लेकिन 13 अप्रैल 2026 को सुनवाई की तारीख पर भी रिपोर्ट नहीं दी गई।
    • विपक्षी पक्ष आर्थिक रूप से सक्षम और प्रभावशाली लोगों से जुड़ा होने के कारण प्रार्थियों पर झूठी एनसीआर दर्ज कराई गई और भय का माहौल बनाया गया।
    • निर्माण कार्य मुख्य रूप से रात में हो रहा है, जिससे प्रार्थियों का परिवार मानसिक रूप से परेशान है।

    पीड़ित किसानों की मुख्यमंत्री से गुहार :

    • SDM सदर और पटवारी को निर्देश दें कि प्रार्थना पत्र को 16 अप्रैल 2026 तक बिना देरी के निपटाया जाए।
    • पीड़ित किसानों के प्लॉट से निर्माण कार्य तुरंत हटाया जाए
    • प्रार्थियों को उनकी वैध जमीन का कब्जा और कुराबंदी दिलाई जाए।

    यह मामला स्थानीय प्रशासन में देरी, कथित मिलीभगत और छोटे किसानों की संपत्ति की सुरक्षा से जुड़ा है। प्रभावित पक्ष ने वीडियो, रिकॉर्डिंग और दस्तावेज होने का दावा किया है। मामले में कई बार सीएम पोर्टल, डीएम और पुलिस में शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। वे खुद जनसुनवाई केंद्र में भी पहुंचे। जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर, उप जिलाधिकारी (SDM) तहसील सदर और सिविल पुलिस उपयुक्त को भी इस बारे में अवगत करवाया गया लेकिन पीड़ित किसानों को कहीं से भी मदद नहीं मिली। अब पीड़ित किसानों ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस बारे में दखल देकर न्याय की गुहार लगाई है।

    cm yogi adityanath Greater Noida Land Encroachment kisan land encroachment by influentials
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट कमेटी आॅन सिक्योरिटी की बैठक
    Next Article Oil and Gas Supply : देश में तेल और गैस की आपूर्ति सामान्य : सुजाता शर्मा
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

      June 26, 2026

      इटली और रोमानिया ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई में अमेरिका का साथ दिया

      June 26, 2026

      एनसीआरटी ने 9वीं की सोशल साइंस से संविधान प्रस्तावना हटाई

      June 26, 2026

      ईरान के हमले के बाद यूएन ने होर्मुज में बंद किया अभियान

      June 26, 2026

      ट्रंप के बयान के बाद बड़ी अमेरिका-ईरान में तल्खी

      June 26, 2026

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      June 26, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद

      By अंकित कुमारJune 26, 2026

      Mrityubhoj Panchayat: मृत्युभोज में ‘घी के मालपुए’ नहीं मिलने पर 43 परिवारों का हुक्का-पानी बंद…

      अब बनिहाल-काजीगुंड सेक्शन पर ट्रेनों की स्पीड होगी…

      June 26, 2026

      लेफ्टिनेंस से सिंगर बने थे लता दीदी के ‘दुलारे’ मदन मोहन

      June 26, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.