कहा, हमने विपरीत हालात में भी देश में गैस और पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति को सामान्य रखा
Oil and Gas Supply (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक बार फिर से देश भर के उपभोक्ताओं को विश्वास दिलाया है कि देश में तेल और गैस को लेकर किसी तरह की आपात स्थिति नहीं है। उन्होंने बताया कि बताया कि देश में घरेलू एलपीजी की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है और किसी भी वितरक के पास गैस खत्म होने (ड्राई-आउट) की कोई सूचना नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की भी पर्याप्त उपलब्धता है, रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और कच्चे तेल का भंडार भी पर्याप्त है।
ऑटो एलपीजी की बिक्री में आया उछाल
ऑटो एलपीजी की मांग पर उन्होंने जानकारी दी कि फरवरी में सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों द्वारा प्रतिदिन करीब 177 टन ऑटो एलपीजी की बिक्री हुई थी, जो अप्रैल में बढ़कर लगभग 296 टन प्रतिदिन पहुंच गई है। खासतौर पर कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, राजस्थान और पश्चिम बंगाल में आॅटो एलपीजी की बिक्री में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी जा रही है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरी क्रूड की कीमतें
अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम और समझौते की संभावना बढ़ने के बीच ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने की घोषणा कर दी है। ईरान की घोषणा का जहां अमेरिका ने स्वागत किया वहीं विश्व के अन्य देशों ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। क्योंकि होर्मुज बंद होने के कारण दुनिया की सप्लाई चेन बुरी तरह से बाधित हो रही थी। इसी बीच जैसे ही होर्मुज खोलने की ईरान ने घोषणा की तो वैसे ही अंतरराष्टÑीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को इतनी गिरी कच्चे तेल की कीमत
शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस कदम से फारस की खाड़ी से तेल टैंकरों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई है, जिससे दुनिया भर में ग्राहकों तक कच्चे तेल की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी। बेंचमार्क अमेरिकी क्रूड की कीमत 10.8 प्रतिशत लुढ़ककर 81.28 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 10.3 प्रतिशत टूटकर 89.13 डॉलर पर आ गया है। हालांकि, ब्रेंट क्रूड अभी भी युद्ध से पहले के 70 डॉलर के स्तर से ऊपर बना हुआ है, जो यह दशार्ता है कि वित्तीय बाजारों में अभी भी कुछ हद तक सतर्कता मौजूद है।
ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 1600 रुपए सस्ता, चांदी 5700 रुपए कमजोर

