कल हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन
Narendra Modi Visit Varanasi, (द भारत ख़बर), वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के दौरे पर काशी पहुंच गए है। पीएम ने आज यहां पर महिला नारी वंदन सम्मेलन में शिरकत की। पीएम खुली जीप में सवार होकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। पीएम के साथ यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी जीप पर सवार थे। पीएम ने कहा, 40 साल से महिला आरक्षण लटका था। हमने 2023 में नारी शक्ति अभिनंदन पारित किया।
ये कानून लागू हो, इसके लिए चर्चा रखी। सपा, कांग्रेस, टीएमसी, डीएमके जैसी पार्टियों को देश की महिलाओं को धोखा दिया। असली बात यह है कि ये सारे परिवारवादी और तुष्टिकरण में डूबे दल नारी शक्ति से डरे हैं। ये परिवारवादी डर, देश की बेटियों को विधानसभा ससंद नहीं आने देना चाहता है। पीएम मोदी ने कहा, मैं आप सभी बहनों को फिर से भरोसा देता हूं कि आपके आरक्षण का हक लागू हो, इसमें कोई कोर कसर बाकी नहीं छोडूंगा।

इन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोर्कापण किया
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने 6,350 करोड़ रुपए की 163 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इनमें सिग्नेचर ब्रिज और कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल शामिल हैं। मोदी बुधवार को काशी से हरदोई जाएंगे। वहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर का यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा।
सीएम योगी बोले- समाज में केवल 4 जातियां
महिला सम्मेलन में सीएम योगी ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरूआत की। उन्होंने मां गंगा, मां अन्नपूर्णा, मां पार्वती का जयकारा लगवाया। कहा, पीएम के विजन की वजह से हम लोग नए भारत का दर्शन कर रहे हैं। नया भारत न सिर्फ भौतिक बल्कि समग्र विकास की अवधारणा को भी साकार करते हुए विरासत से विकास की तरफ चल रहा है।
विकसित भारत की संकल्पना को पूरा कर रहा है। जो कि भारत की नई पहचान दिलाने वाला है। पीएम ने हमेशा कहा कि देश के अंदर चार जातियां हैं। उन चार जातियों में समग्र समाज समाहित होता है। पहली नारी, दूसरा गरीब, तीसरा युवा और चौथा अन्नदाता।
विपक्ष ने महिलाओं का रास्ता रोकने का काम किया
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री ने चाहे हर घर शौचालय हो , उज्ज्वला योजना, इससे आपके आसुओं को पोंछने का काम किया। लखपति दीदी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया। लेकिन विपक्ष ने आपका रास्ता रोकने का काम किया है। हालांकि, हमें पता है कि जब-जब पीएम ने संकल्प लिया, उसे पूरा किया है।
ये भी पढ़ें: सिक्किम पूर्व का गौरव, राज्य के रंग सचमुच अनोखे: मोदी

