नई दिल्ली. भारतीय टीम के जापान के खिलाफ जिस टी20 मुकाबले का इंतजार था वो सांसे रोक देने वाला साबित हुआ. बड़ी मुश्किल से टीम इंडिया की लाज बची. मंगलवार को खेले गए बारिश से प्रभावित एकमात्र टी20 मुकाबले में भारत 2 रन से जीत हासिल की. आखिरकार अक्षर पटेल के अनुभव और शानदार गेंदबाजी के दम पर शर्मनाक हार से बचाया. टाइफून की वजह से खराब हुए मौसम के बीच मैच को 20 की जगह पर घटाकर पांच-पांच ओवर का कर दिया गया. संजू सैमसन,अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और भारत ने 4 विकेट पर 34 रन बनाए. जापान ने 3 विकेट पर 30 रन बनाया.
बारिश से बाधित मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम पांच ओवर में 32 रन पर 4 विकेट ही बना सकी. अफगानिस्तान के खिलाफ शतक ठोककर आ रहे अभिषेक शर्मा जापान के खिलाफ खाता भी नहीं खेल पाए. दूसरे ओपनर संजू सैमसन महज 9 रन बनाकर आउट हो गए. टॉप फॉर्म में चल रहे ईशान किशन 3 रन ही बना पाए. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 16 रन की पारी खेली. बड़ी और तूफानी पारी खेलने वाली टीम बड़ी मुश्किल से कम अनुभवी मानी जा रही जापान की गेंदबाजी के आगे 32 तक पहुंचे.
Innings Break!#TeamIndia set a target of 33. Over to the bowlers now to defend this!
Updates ▶️ https://t.co/0YhYTwc8HS#TeamIndiaInJapan pic.twitter.com/9RBHm0b1dp
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे जापान के बैटर ने डटकर भारतीय गेंदबाजों का सामना किया. कप्तान केंडेल काडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 बॉल पर 12 रन बनाकर मैच में टीम को आगे कर दिया. वाशिंगटन सुंदर ने उनका विकेट हासिल किया. आखिरी 6 बॉल पर जीत के लिए मेजबान टीम के 8 रन की जरूरत थी ऐसा लग रहा था उलटफेर होने वाला है. अक्षर पटेल आखिरी ओवर करने पहुंचे और उन्होंने 5 रन दिए भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर पर हार का दाग लगने से बचा लिया. वाशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट झटके जबकि एक खिलाड़ी को ईशान किशन ने रन आउट किया.

