चीफ जस्टिस ने सुनवाई बंद की
Delhi High Court, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट में चल रही आॅनलाइन सुनवाई के दौरान बुधवार दिन में एक ऐसी घटना घटी पूरी कार्यवाही बाधित हो गई। इसके चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग को एक नहीं दो बार बंद करना पड़ गया और यह अब भी बंद ही है। गौरतलब है कि बुधवार दिन में दिल्ली उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस की कोर्ट में सुनवाई चल रही थी, जिसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग भी जारी थी।
वर्चुअल सुनवाई के दौरान अश्लील वीडियो चल गया। उस वक्त चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तेजस खरिया की बेंच सुनवाई कर रही थी। दोपहर करीब 12:56 बजे सुनवाई के दौरान अचानक पोर्न वीडियो चलने लगा। इसके तुरंत बाद सुनवाई रोक दी गई। कुछ मिनट बाद सुनवाई दोबारा शुरू हुई, फिर पोर्न वीडियो चलने लगा। वीडियो को क्षितिजीत सिंह नाम से लॉगिन करने वाले यूजर ने चलाया था।
दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट को दी शिकायत
इसके बाद उसी यूजर ने आपका सिस्टम हैक हो गया है, का मैसेज स्क्रीन पर दिखाना शुरू कर दिया। फिर तीसरी बार उसने म्यूजिक चलाकर सुनवाई में बाधा डाली। इसके बाद चीफ जस्टिस को वर्चुअल कार्यवाही बंद करनी पड़ी। मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट को दी गई है।
अदालत की कार्यवाही रिकॉर्ड करना नियमों के विरुद्ध
शुरूआती पूछताछ में क्षितिजीत सिंह ने दावा किया कि उसका अकाउंट अमेरिका से हैक किया गया था। उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि सुनवाई के दौरान वह अश्लील वीडियो कैसे चला। मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर रजिस्ट्रार जनरल को आवश्यक निर्देश दिए गए।
अदालत की कार्यवाही रिकॉर्ड करना नियमों के विरुद्ध है। यदि किसी ने रिकॉर्डिंग की है तो कार्रवाई करेंगे। एडिशनल सॉलिसिटर जनरल चेतन शर्मा ने चीफ जस्टिस से कहा, पहले भी कई अदालतों की वर्चुअल कार्यवाही के दौरान ऐसी चिंताजनक घटनाएं हुई हैं। इससे कोर्ट की गरिमा पर आसर पड़ता है।
ये भी पढ़ें: बंगाल में 3 बजे तक 79% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत

