Close Menu
    What's Hot

    निरहुआ-आम्रपाली का बोल्ड रोमांस वायरल! ‘समान चुनमुनिया’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

    April 30, 2026

    ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

    April 29, 2026

    इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, ये रहें सावधान

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      दिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला

      April 29, 2026

      बंगाल में 7 एग्जिट पोल में से 5 में भाजपा सरकार

      April 29, 2026

      बंगाल में 91% वोटिंग, बीजेपी के बटन के सामने टेप लगाने की शिकायत, ममता बोलीं-गृह मंत्री चुनाव में दखल दे रहे

      April 29, 2026

      मेरठ से प्रयागराज की दूरी सिर्फ 6 घंटे में होगी पूरी, पीएम मोदी ने किया गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन

      April 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, April 30
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»शादीशुदा राज बब्बर से बेहद प्यार करती थीं स्मिता पाटिल
    मनोरंजन

    शादीशुदा राज बब्बर से बेहद प्यार करती थीं स्मिता पाटिल

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानApril 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Raj Babbar: शादीशुदा राज बब्बर से बेहद प्यार करती थीं स्मिता पाटिल
    Raj Babbar: शादीशुदा राज बब्बर से बेहद प्यार करती थीं स्मिता पाटिल

    आखिरी वक्त में कोई नहीं था साथ, बेटे के जन्म के बाद हुई मौत
    Raj Babbar, (द भारत ख़बर), मुंबई: एकतरफा प्यार भले ही सुनने में अजीब लगता हो लेकिन असल जिंदगी में भी यह होता है भले ही सामने वाला इंसान शादीशुदा ही क्यों ना हो। कुछ ऐसी ही कहानी है स्मिता पाटिल और राज बब्बर की। स्मिता को शादीशुदा राज बब्बर से बेइंतहा प्यार हो गया था और इस वजह सब एक्ट्रेस के खिलाफ हो गए थे, यहां तक कि परिवार वाले भी।

    स्मिता पाटिल का निधन बच्चे के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद, 31 साल की उम्र में हो गया था। अरुणा राजे उनकी आखिरी रात को याद करती हैं, जबकि उनके लिखे खत राज बब्बर के लिए उनके गहरे प्यार और उस अकेलेपन को बयां करते हैं, जिसे उन्होंने चुपचाप सहा।

    31 साल की उम्र में हुआ निधन

    स्मिता पाटिल का निधन सिर्फ 31 साल की उम्र में बच्चे के जन्म के बाद हुई कुछ जटिलताओं के कारण हो गया था। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर के साथ अपने बेटे प्रतीक का स्वागत किया था। इसके कुछ ही हफ्तों बाद, 13 दिसंबर 1986 को, वह इस दुनिया से चली गई, अपने पीछे वह एक विरासत और एक नवजात शिशु छोड़ गई।

    शादीशुदा थे राज बब्बर

    उनकी करीबी दोस्त और फिल्ममेकर अरुणा राजे ने उन आखिरी पलों को फिर से याद किया है, साथ ही स्मिता की जिंदगी से जुड़ी कुछ बेहद निजी बातें भी बताई हैं। स्मिता के आखिरी दिन बहुत अकेलेपन में गुजरे थे। उनके दोस्त और परिवार वाले उनसे दूर हो गए थे, क्योंकि वह राज के साथ रिश्ते में थीं, जो पहले से ही नादिरा बब्बर से शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे।

    फिल्ममेकर ने न सिर्फ स्मिता के प्रोफेशनल सफर से जुड़े किस्से शेयर किए, बल्कि उनकी पर्सनैलिटी के बारे में भी बात की। अरुणा ने बताया कि स्मिता एक ऐसी इंसान जो मजेदार होने के साथ-साथ पूरी तरह से सीधी-सादी भी थीं। अरुणा राजे ने उस दिल तोड़ने वाली रात को भी याद किया, जब स्मिता ने अपनी आखिरी सांस ली थी, और बताया कि कैसे उन्होंने उन्हें अस्पताल में लेटे हुए देखा था, यह जानते हुए कि अब वह कभी दोबारा नहीं उठेंगी।

    दर्दनाक था स्मिता का आखिरी वक्त

    उन्होंने बताया, दिसंबर की उस मनहूस रात को करीब 3 बजे थे, जब मां के ड्राइवर मेरे घर आए और मुझे बताया कि स्मिता की हालत बहुत नाजुक है और उन्हें जसलोक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मेरा घर पेडर रोड पर सिर्फ दो मिनट की दूरी पर था। मैं फौरन वहां गई और अस्पताल में मां के साथ हो ली।

    मैंने स्मिता को ऐसी हालत में देखा, जिसे मैं शब्दों में बयान नहीं कर सकती। मैं जानती थी कि वह हमें हमेशा के लिए छोड़कर जा चुकी हैं और अब कोई भी चीज उन्हें वापस नहीं ला सकती। मां पूरी तरह से टूट चुकी थीं, लेकिन उन्हें नवजात प्रतीक की खातिर खुद को संभालना पड़ा।

    स्मिता-राज बब्बर लव स्टोरी

    स्मिता पाटिल और राज बब्बर की प्रेम कहानी 1980 के दशक का एक हाई-प्रोफाइल बॉलीवुड रोमांस था, जो गहरी चाहत, जनता की कड़ी आलोचना और दुखद रूप से कम समय तक चलने के लिए जाना जाता है।

    राज के पहले से शादीशुदा होने के बावजूद उन्होंने 1983 में शादी कर ली। 1986 में उनके बेटे प्रतीक बब्बर का जन्म हुआ, जिसके कुछ ही समय बाद प्रसव संबंधी जटिलताओं के कारण स्मिता का निधन हो गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली हाईकोर्ट में वर्चुअल सुनवाई में अश्लील वीडियो चला
    Next Article इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, ये रहें सावधान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      निरहुआ-आम्रपाली का बोल्ड रोमांस वायरल! ‘समान चुनमुनिया’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

      April 30, 2026

      आंखों के चलते लगान से निकाली गई अमीषा पटेल, सनी देओल की फिल्म में आंखों ने ही काट दिया ‘गदर’

      April 29, 2026

      कल्कि 2 में तीन धांसू अवतार में भौकाल काटेंगे प्रभास

      April 29, 2026

      सलमान खान की अगली फिल्म में राजपाल यादव निभाएंगे भाईजान के करीबी का रोल, शूटिंग शुरू

      April 29, 2026

      कौन हैं जूही भट्ट? जिस पर प्यार लुटा रहे रणवीर इलाहाबादिया

      April 29, 2026

      8 साल मनाते रहे अंगद बेदी, प्रेग्नेंट होने के बाद शादी के लिए राजी हुई नेहा धूपिया

      April 29, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      निरहुआ-आम्रपाली का बोल्ड रोमांस वायरल! ‘समान चुनमुनिया’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

      By श्वेता चौहानApril 30, 2026

      Nirahua and Amrapali Dubey Romance: निरहुआ-आम्रपाली का बोल्ड रोमांस वायरल! ‘समान चुनमुनिया’ ने यूट्यूब पर…

      ईरान बोला- अमेरिका ने जहाजों को जब्त कर समुद्री डकैती की, यूएन को सौंपी शिकायत, कहा- सुरक्षा परिषद कार्रवाई करें

      April 29, 2026

      इन राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, ये रहें सावधान

      April 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.