Prasoon Joshi, नई दिल्ली: सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मशहूर गीतकार संचार विशेषज्ञ और लेखक प्रसून जोशी को प्रसार भारती का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रसून जोशी साहित्य, विज्ञापन, सिनेमा, साहित्य, विज्ञापन और सार्वजनिक संचार के क्षेत्र में अहम योगदान देने वाले प्रतिष्ठित रचनात्मक पेशेवर प्रसून जोशी गहरी सांस्कृतिक संवेदनशीलता व अपने प्रभावशाली लेखन के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने समकालीन भारतीय मीडिया की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाई है।

