Close Menu
    What's Hot

    20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

    May 10, 2026

    पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

    May 10, 2026

    कोच और बोगी में क्या है अंतर? अक्सर लोग करते हैं दोनों शब्दों का गलत इस्तेमाल

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 10
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात
    Breaking News

    पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    PM Modi News : पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात
    PM Modi News : पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

    पीएम आज और कल तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे

    PM Modi News (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से अपनी तीन राज्यों की दो दिवसीय यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस दौरान वे कर्नाटक, तेलंगाना और गुजरात के दौरे पर रहेंगे। पीएम की यात्रा की शुरुआत आज सुबह बंगलूरू से होगी। यहां पर वें द आर्ट आॅफ लिविंग के 45वें वर्षगांठ समारोह में भी हिस्सा लेंगे और सभा को संबोधित करेंगे।

    वह आर्ट आॅफ लिविंग इंटरनेशनल सेंटर में नवनिर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे। पीएम मोदी आर्ट आॅफ लिविंग की देशव्यापी सेवा पहलों का भी शुभारंभ करेंगे। इनमें मानसिक स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक परिवर्तन पर केंद्रित साल भर चलने वाली परियोजनाएं शामिल हैं। इसके बाद वे हैदराबाद में करीब 9,400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में भी शामिल होंगे। दो आधिकारिक बयानों में कहा गया है कि

    बंगलूरू से सीधे हैदराबाद जाएंगे

    पीएम मोदी बंगलूरू से तेलंगाना के हैदराबाद जाएंगे। यहां वह करीब 9,400 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उद्घाटन करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह हैदराबाद में सिंधु अस्पताल राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह कैंसर पर केंद्रित अत्याधुनिक, मल्टी-सुपर स्पेशियलिटी और क्वार्टनरी केयर प्रदान करने वाला एक गैर-लाभकारी संस्थान है।

    हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे को मिलेगा लाभ

    पीएम मोदी हैदराबाद-पणजी आर्थिक गलियारे पर गुडेबेलूर से महबूबनगर तक राष्ट्रीय राजमार्ग-167 को चार-लेन का बनाने के लिए आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लागत 3,175 करोड़ रुपये से अधिक है। प्रधानमंत्री वारंगल में पीएम मित्र पार्क का उद्घाटन करेंगे, जिसे काकतीय मेगा टेक्सटाइल पार्क के नाम से भी जाना जाता है और जिसे पीएम मित्र योजना के तहत विकसित किया गया है।

    कल सुबह सोमनाथ मंदिर में होंगे नतमस्तक

    पीएम मोदी सोमवार, 11 मई को सुबह करीब 10:15 बजे सोमनाथ मंदिर में सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे। यह मंदिर बारह ज्योतिलिंर्गों में से एक है और भारत की अटूट आस्था तथा सभ्यतागत विरासत का प्रतीक है। सोमनाथ अमृत महोत्सव पुनर्निर्मित मंदिर के उद्घाटन के 75 वर्ष पूरे होने का प्रतीक है। यहां प्रधानमंत्री कई शुभ धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर वह एक स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी करेंगे।

    ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine War Update : अंत की तरफ बढ़ रहा रूस-यूक्रेन युद्ध : पुतिन

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोच और बोगी में क्या है अंतर? अक्सर लोग करते हैं दोनों शब्दों का गलत इस्तेमाल
    Next Article 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      कल सीएम पद की शपथ लेंगे टीवीके चीफ एक्टर विजय

      May 9, 2026

      टीवीके चीफ एक्टर विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया

      May 9, 2026

      वायरस की चपेट में आए कैरिबियन प्रिंसेस क्रूज शिप पर सवार 115 लोग

      May 9, 2026

      अगले तीन दिन मौसम रहेगा साफ, तापमान में आएगा उछाल

      May 9, 2026

      ईरान के साथ वार्ता सही दिशा में बढ़ रही : ट्रंप

      May 9, 2026

      पटना में टीआरई-4 कैंडिडेट्स पर पुलिस का लाठीचार्ज

      May 8, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

      By श्वेता चौहानMay 10, 2026

      Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर…

      पीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात

      May 10, 2026

      कोच और बोगी में क्या है अंतर? अक्सर लोग करते हैं दोनों शब्दों का गलत इस्तेमाल

      May 10, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.