Close Menu
    What's Hot

    पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

    June 26, 2026

    दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांस में डूबे सोनाक्षी-जहीर, थाईलैंड से शेयर कीं दिल जीत लेने वाली तस्वीरें

    June 26, 2026

    पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

    June 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      June 26, 2026

      पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

      June 25, 2026

      राम मंदिर चढ़ावा चोरी में एफआईआर दर्ज, 3 आरोपी गिरफ्तार

      June 25, 2026

      41 साल बाद कनाडा ने माना- खालिस्तानियों ने किया था एअर इंडिया फ्लाइट ब्लास्ट

      June 25, 2026

      एससी-ओबीसी स्कॉलरशिप के लिए निवास प्रमाण पत्र की अनिवार्यता समाप्त

      June 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, June 26
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»मनोरंजन»20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक
    मनोरंजन

    20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक
    Tannaz Irani: 20 की उम्र में 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स से की शादी, फिर हुआ तलाक

    एक्ट्रेस बोली- मैं समझ नहीं पाई थी
    Tannaz Irani, (द भारत ख़बर), मुंबई: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे हैं, जिनकी जिंदगी पर्दे पर जितनी खुशहाल दिखाई देती है, असल में उसके पीछे उतने ही स्ट्रगल और दर्द छिपे होते हैं। कुछ कलाकार अपने रिश्तों और निजी जिंदगी को लेकर खुलकर बात करने से बचते हैं, लेकिन एक्ट्रेस तनाज ईरानी ने हाल ही में अपनी जिंदगी के ऐसे पन्ने खोले, जिन्हें सुनकर लोग भी हैरान रह गए। प्यार, शादी, तलाक, समाज का विरोध और परिवार टूटने का दर्द, तनाज ने हर मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी है।

    शादी के बाद झेलना पड़ा विरोध

    तनाज ईरानी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने बहुत कम उम्र में अपने से 18 साल बड़े मुस्लिम शख्स फरीद कुरीम से शादी की थी। उस वक्त वह सिर्फ 20 साल की थीं और प्यार में पूरी तरह डूबी हुई थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि उनके पति उन्हें हर चीज की इजाजत देते थे और उन्होंने कभी उन पर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई।

    हालांकि, इस रिश्ते को लेकर उन्हें समाज और अपने समुदाय की तरफ से काफी विरोध झेलना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरफेथ मैरिज की वजह से उन्हें अपने ही पारसी समुदाय से दूरी का सामना करना पड़ा था।

    कम उम्र में हो गया तलाक

    तनाज ने बताया कि शादी के बाद वो बेहद छोटी उम्र में मां बन गई थीं। लेकिन, वक्त के साथ उनका रिश्ता टूटने लगा और आखिरकार दोनों का तलाक हो गया। एक्ट्रेस ने माना कि इस पूरे दौर का सबसे ज्यादा असर उनकी बेटी पर पड़ा।

    उन्होंने कहा कि तलाक के बाद उनकी बेटी पूरी तरह चुप और अकेली हो गई थी। तनाज को आज भी इस बात का अफसोस है कि वो उस समय चीजों को शायद बेहतर तरीके से संभाल सकती थीं।

    पति के बारे में की बात

    अपने पहली शादी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, जब आप 20 साल के होते हैं, तो एक औरत के तौर पर आपका बहुत विकास होता है। वो एक अच्छे शख्स थे और उन्होंने मुझे अपनी पर्सनल लाइफ जीने की फ्रीडम दी थी, लेकिन मुझे लगता है कि मैं किसी और चीज की ही तलाश थी। मैं बाहर जाना, पार्टी करना और मौज-मस्ती करना चाहती थी, जबकि वो मुझसे कहीं ज्यादा मैच्योर थे, मैं शायद खुद को पूरी तरह से समझ नहीं पाई थीं।

    करियर पर फोकस किया

    एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि जिंदगी के उस मुश्किल दौर ने उन्हें काफी कुछ सिखाया। तलाक के बाद उन्होंने अपने करियर पर फोकस किया और टीवी और फिल्मों में अपनी नई पहचान बनाई। कहो ना प्यार है, मैं प्रेम की दीवानी हूं, 36 चाइना टाउन और कई टीवी शोज में काम करके तनाज ने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई। बाद में उनकी जिंदगी में बख्तियार ईरानी आए, जिनसे उन्होंने दूसरी शादी की। शुरूआत में इस रिश्ते को लेकर भी परिवारों की तरफ से विरोध हुआ, लेकिन दोनों ने हर मुश्किल का सामना साथ मिलकर किया।

    ये भी पढ़ें: 45 की उम्र में श्वेता की खूबसूरती ने लूटा दिल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपीएम हैदराबाद को देंगे 9400 करोड़ रुपए की सौगात
    Next Article हरियाणा में आज रात से बदलेगा मौसम, कई जिलों में आंधी और बारिश के आसार
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांस में डूबे सोनाक्षी-जहीर, थाईलैंड से शेयर कीं दिल जीत लेने वाली तस्वीरें

      June 26, 2026

      क्या है Sensorineural Hearing Loss? इस गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं Alka Yagnik

      June 25, 2026

      केतन की मौत पर भावुक हुईं हिना खान, सिया गोयल से पूछा- आखिर क्यों?

      June 25, 2026

      निरहुआ-आम्रपाली की जबरदस्त केमिस्ट्री ने जीता दिल, इंटरनेट पर छाया ये रोमांटिक गाना

      June 25, 2026

      क्या है सेंसोरीन्यूरल नर्व हियरिंग लॉस, जिससे जूझ रही हैं सिंगर अलका याग्निक

      June 25, 2026

      अब कहां हैं मिर्जापुर की सलोनी भाभी

      June 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट

      By अंकित कुमारJune 26, 2026

      Passport: पासपोर्ट को नागरिकता का ढाल नहीं बना सकते, यह सिर्फ एक ट्रैवल डॉक्यूमेंट पासपोर्ट…

      दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर रोमांस में डूबे सोनाक्षी-जहीर, थाईलैंड से शेयर कीं दिल जीत लेने वाली तस्वीरें

      June 26, 2026

      पासपोर्ट बनवाना हुआ महंगा, नॉर्मल कैटेगरी पासपोर्ट के लिए देने होंगे 2500 रुपए

      June 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.