Close Menu
    What's Hot

    पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

    May 12, 2026

    हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

    May 12, 2026

    कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

    May 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      May 12, 2026

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026

      देश में तय समय से चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून

      May 12, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, May 12
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले
    Breaking News

    पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link

    Dattatreya Hosabale: पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले
    Dattatreya Hosabale: पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्रीय महासचिव बोले- हम हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे हैं, भारत पहले से हिंदू राष्ट्र
    Dattatreya Hosabale, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के महासचिव दत्तात्रेय होसबले ने पाकिस्तान के साथ रिश्तों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें पाकिस्तान के साथ बातचीत का दरवाजा हमेशा खुला रखना चाहिए। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच जनता से जनता के रिश्ते तनाव कम करने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। होसबाले ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने हैं और हम एक ही राष्ट्र रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व पर भरोसा कम होने के कारण पाकिस्तान के खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों और सिविल सोसायटी को आगे आना चाहिए। न्यूज एजेंसी पीटीइाई को दिए इंटरव्यू में दत्तात्रेय होसबले ने कहा कि अटलजी और मौजूदा सरकार ने बातचीत की थी। फिर भी पाकिस्तान ने पुलवामा जैसे हमला किया। राष्ट्र और आत्मसम्मान की सुरक्षा जरूरी है लेकिन बातचीत के लिए हमेशा एक रास्ता खुला रहना चाहिए।

    सनातन शाश्वत है

    उन्होंने कहा, उदयनिधि स्टालिन ने सनातन खत्म करने की बात कही है। लेकिन सनातन शाश्वत है, सिर्फ इसलिए गायब नहीं हो जाएगा क्योंकि कोई कहता है कि इसे खत्म कर देना चाहिए। हम हिंदू राष्ट्र बना नहीं रहे हैं, यह पहले से हिंदू राष्ट्र है। ब्रिटिश शासन के समय भी यह हिंदू राष्ट्र ही था। हिंदू राष्ट्र का अर्थ सांस्कृतिक पहचान से है, न कि धार्मिक राज्य से। धर्म परिवर्तन से राष्ट्रीयता नहीं बदलती। जब राष्ट्रीयता एक है तो हम किसी को अलग नहीं मानते।

    तेल और संसाधनों को लेकर पैदा हुआ विवाद

    पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष सभ्यताओं का संघर्ष नहीं बल्कि तेल और संसाधनों को लेकर पैदा हुआ विवाद है। दुनिया के ज्यादातर युद्ध लालच, अहंकार और दूसरों पर कब्जा करने की मानसिकता से जन्म लेते हैं। इतिहास में हर दौर में युद्ध होते रहे हैं और आगे पानी को लेकर भी संघर्ष की आशंका जताई जा रही है। युद्ध मानवता को खत्म नहीं करेंगे, लेकिन मानव जीवन और व्यवस्था को जरूर बदल देंगे।

    भारत शांति और समझदारी का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है

    युद्ध जैसी स्थिति हो या न हो, भारतीय जीवनशैली में सादगी और संयम हमेशा होना चाहिए। संकट के समय यह और ज्यादा जरूरी हो जाता है। भारत दुनिया के देशों और नेताओं को शांति और समझदारी का संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

    ये भी पढ़ें: पाकिस्तान ने छिपाए थे ईरान के फाइटर जेट, चीनी सैटलाइट की तस्‍वीरों से खुली पोल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हाईकोर्ट पहुंचे केंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे, पॉक्सो केस में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की

      May 12, 2026

      शरद पवार ने पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने की अपील की

      May 12, 2026

      दिल्ली: वाटर फिल्टर मिस्त्री बनकर घरों में घुसा, महिला पर किया हमला, पुलिस कर रही है तलाश

      May 12, 2026

      देश में तय समय से चार दिन पहले दस्तक देगा मानसून

      May 12, 2026

      लाखों छात्रों को बड़ा झटका! पेपर लीक के बाद रद्द हुई NEET 2026 परीक्षा

      May 12, 2026

      हिमंता बिस्वा सरमा आज लेंगे सीएम पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

      May 12, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे हैं, दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंध पुराने: होसबाले

      By अंकित कुमारMay 12, 2026

      Dattatreya Hosabale: पाकिस्तान से बातचीत के दरवाजे बंद न हों, हम एक ही राष्ट्र रहे…

      हरियाणा में किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत

      May 12, 2026

      कान्स पहुंचीं आलिया भट्ट, सिंपल लुक पर फिदा हुए फैंस

      May 12, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.