Close Menu
    What's Hot

    ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

    June 29, 2026

    हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

    June 29, 2026

    CM भगवंत मान बोले- हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे

    June 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      June 29, 2026

      सिया ने केतन से शादी की शॉपिंग के नाम पर लिए थे 1 करोड़ रुपए, पूरी रकम प्रेमी चेतन को सौंपी

      June 29, 2026

      पुणे में मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिलेगी मौत

      June 29, 2026

      दिल्ली में प्रशासन की नाक के नीचे बन रही झुग्गियां, आंखे मुंदे बैठे हैं अधिकारी

      June 29, 2026

      अरुणाचल प्रदेश में चीनी सेना की घुसपैठ

      June 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»पश्चिम एशिया की स्थिति न सुधरी तो महंगा होगा पेट्रोल-डीजल : आरबीआई
    दुनिया

    पश्चिम एशिया की स्थिति न सुधरी तो महंगा होगा पेट्रोल-डीजल : आरबीआई

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Petrol-Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया की स्थिति न सुधरी तो महंगा होगा पेट्रोल-डीजल : आरबीआई
    Petrol-Diesel Price Hike : पश्चिम एशिया की स्थिति न सुधरी तो महंगा होगा पेट्रोल-डीजल : आरबीआई

    पीएम की विशेष अपील के बाद अब आरबीआई गवर्नर ने देश के लोगों को चेताया

    Petrol-Diesel Price Hike  (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : अमेरिका और ईरान के बीच जारी होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर गतिरोध अभी भी बरकरार है। वहीं इन दोनों के बीच शांति समझौते की संभावना भी काफी कम दिखाई दे रही है। जिससे विश्व के कई देशों में पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई लगातार प्रभावित हो रही है। भारत भी इसी स्थिति से गुजर रहा है।

    ज्ञात रहे कि भारत विश्व के उन देशों में शामिल है जहां पर पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की दैनिक मांग बहुत ज्यादा है। वहीं भारत पेट्रोलियम जरूरतों को पूरा करने के लिए लगभग पूरी तरह से दूसरे देशों पर निर्भर है। इसमें से भी ज्यादात्तर मांग पश्चिम एशिया के देश पूरी करते हैं। हम हालात तनावपूर्ण बनने के चलते पेट्रोलियम पदार्थों की सप्लाई बाधित हो रही है।

    पीएम के बाद आरबीआई गवर्नर ने दिए अहम संकेत

    ज्ञात रहे कि गत दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से पेट्रोल और डीजल का कम से कम उपयोग करने की सलाह दी थी। अब आरबीआई गवर्नर ने देश के लोगों को चेताया है कि यदि जल्द हालात न सुधरे तो देश में पेट्रोल और डीजल के दाम जल्द बढ़ सकते हैं। ज्यूरिख में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) और स्विस नेशनल बैंक की ओर से आयोजित 12वें उच्च-स्तरीय सम्मेलन में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में जो भारी उछाल आया है, उसका बोझ अब तक सरकार उठा रही है। लेकिन, अगर यह वैश्विक व्यवधान लंबे समय तक खिंचता है, तो आम उपभोक्ताओं को ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ सकता है।

    इसलिए जरूरी हो जाएगी कीमतों में वृद्धि

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी वृद्धि के बावजूद, भारत सरकार ने अब तक पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों को स्थिर रखा है। इसके लिए सरकार ने अपनी तरफ से ड्यूटी कम करने और गैस जैसी कुछ नियंत्रित कीमतों में मामूली वृद्धि करने जैसे कदम उठाए हैं। आरबीआई गवर्नर के अनुसार, पिछले 75 दिनों से अधिक समय से जारी इस संकट के कारण मौजूदा स्थिति को अनिश्चित काल तक बनाए रखना संभव नहीं होगा।

    उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर यह स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है, तो यह केवल समय की बात है कि सरकार इन बढ़ी हुई कीमतों का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल देगी। हालांकि, उन्होंने इस बात की भी सराहना की कि महामारी के दौरान 9.2 प्रतिशत तक पहुंच चुके राजकोषीय घाटे को सरकार ने राजकोषीय विवेक का पालन करते हुए करीब 4.3 प्रतिशत तक सफलतापूर्वक कम कर लिया है।

    ये भी पढ़ें : Gold Price Update : सोना 8550 रुपए महंगा, चांदी में 20500 रुपए तेजी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमौनी रॉय के पति Suraj Nambiar निकले अरबों के बिजनेसमैन! दुबई में बैठकर चलाते हैं बड़ा कारोबार
    Next Article आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, यूपी में 96 की गई जान
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      भारतीय शेयर बाजार की नकारात्मक शुरुआत

      June 29, 2026

      सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव रहेगा जारी

      June 28, 2026

      अभी हल नहीं होगा विश्व का तेल संकट

      June 27, 2026

      विकास दर को प्रभावित करेगा खराब मानसून

      June 27, 2026

      इस बात पर अटका भारत-अमेरिका व्यापार समझौता

      June 26, 2026

      जल्द भारत पहुंचेगा लाखों टन कच्चा तेल

      June 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या अपने मूल देश लौटें

      By अंकित कुमारJune 29, 2026

      Illegal Immigrant: ट्रंप प्रशासन ने घुसपैठियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- स्थायी आवास में जाएं या…

      हरियाणा के पानी से बुझेगी राजस्थान की धरती की प्यास, हथिनीकुंड बैराज से सीधी पाइपलाइन बिछेगी, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

      June 29, 2026

      CM भगवंत मान बोले- हमारे सभी मंत्री और विधायक सोमवार को श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष पेश होंगे

      June 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.