Close Menu
    What's Hot

    राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

    May 17, 2026

    सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

    May 17, 2026

    सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026

      यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी

      May 16, 2026

      ईरान पर दोबारा हमले करने की तैयारी में अमेरिका

      May 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां
    पंजाब

    सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    कविता. रोहतक : देश डिजिटल इंडिया के सपने बेच रहा है, लेकिन घरों के भीतर अब भी बेटियां दहेज की भट्ठी में जलाई जा रही हैं। राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के 2024 के आंकड़े देश के माथे पर ऐसा धब्बा बनकर उभरे हैं, जिसे सिर्फ क्राइम डेटा कहकर नहीं टाला जा सकता। साल 2024 में देशभर में 5 हजार 737 महिलाओं की दहेज हत्या दर्ज हुई।

    यानी औसतन हर दिन 15 से ज्यादा और लगभग हर 90 मिनट में एक महिला दहेज के नाम पर मौत के हवाले कर दी गई। सबसे खराब तस्वीर उत्तर प्रदेश से सामने आई, जहां अकेले 2038 दहेज हत्याएं दर्ज हुईं। यह आंकड़ा कई छोटे राज्यों की कुल महिला अपराध संख्या से भी ज्यादा है। बिहार 1078 मौतों के साथ दूसरे और मध्य प्रदेश 450 मामलों के साथ तीसरे नंबर पर रहा। ये उन बेटियों की चीखें हैं, जिन्हें शादी के बाद सामान की तरह खरीदा-बेचा गया।

    उत्तर प्रदेश बना दहेज मौतों की राजधानी

    उत्तर प्रदेश में दहेज हत्या के 2038 मामले दर्ज होना सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक और प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा प्रमाण है। यहां कानून हैं, महिला हेल्पलाइन हैं, महिला थाने हैं, मिशन शक्ति के पोस्टर हैं, लेकिन जमीन पर बेटियां अब भी गैस सिलेंडर, फांसी के फंदे और संदिग्ध आत्महत्याओं में मर रही हैं। दूसरे नंबर पर बिहार रहा, जहां 1078 महिलाओं की दहेज के कारण जान गई। मध्य प्रदेश में 450, राजस्थान में 386 और पश्चिम बंगाल में 337 मौतों ने दिखा दिया कि समस्या सिर्फ किसी एक क्षेत्र की नहीं, बल्कि पूरे सामाजिक ढांचे की है।

    बेटियों की मौत पर राजनीति खामोश

    बड़ा सवाल यह है कि आखिर इतने कानूनों और अभियानों के बावजूद दहेज हत्याएं रुक क्यों नहीं रहीं। दहेज निषेध अधिनियम, महिला सुरक्षा अभियान, महिला आयोग, फास्ट ट्रैक कोर्ट, सब होने के बावजूद बेटियां मर रही हैं। वजह साफ है, मामलों में समझौते, कमजोर जांच, सामाजिक दबाव और पुलिस की शुरुआती लापरवाही। अक्सर मौत को आत्महत्या बताकर मामला दबाने की कोशिश होती है। कई मामलों में लड़की के परिवार पर ही समझौते का दबाव बना दिया जाता है। अदालत तक पहुंचते-पहुंचते केस कमजोर पड़ जाते हैं और आरोपी खुले घूमते हैं।

    दिल्ली से लेकर गांव तक, दहेज अब भी स्टेटस सिंबल

    शादी में कार, कैश और फ्लैट की डिमांड अब भी रिवाज कहलाती है। दिल्ली जैसे शहरी इलाके में भी 109 दहेज हत्याएं दर्ज हुईं। यह बताता है कि समस्या सिर्फ गांव या अशिक्षा की नहीं है। पढ़े-लिखे और आर्थिक रूप से मजबूत तबकों में भी दहेज लालच जिंदा है। हरियाणा में 177, झारखंड में 206 और ओडिशा में 200 मामलों ने साफ कर दिया कि उत्तर से दक्षिण और गांव से महानगर तक, दहेज की आग हर जगह धधक रही है।

    जहां दहेज कम, वहां मौतें भी कम

    दिलचस्प बात यह भी है कि कुछ राज्यों में दहेज हत्या के मामले बेहद कम या शून्य रहे। गोवा में सिर्फ 2, तमिलनाडु में 7 और कई पूर्वोत्तर राज्यों, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम में शून्य मामले दर्ज हुए। विशेषज्ञ मानते हैं कि जहां महिलाओं की सामाजिक भागीदारी ज्यादा है और विवाह को आर्थिक सौदे की तरह नहीं देखा जाता, वहां दहेज अपराध अपेक्षाकृत कम हैं।

    देश के 5 सबसे अधिक मामले वाले राज्य

    • उत्तर प्रदेश 2038
    • बिहार 1078
    • मध्य प्रदेश 450
    • राजस्थान 386
    • पश्चिम बंगाल 337
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसेट पर हुई एक्ट्रेस की इज्जत लूटने की हुई कोशिश, दर्दनाक घटना के बाद इंडस्ट्री से बना ली दूरी
    Next Article सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पातरन परिषद चुनावों के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने…

      May 16, 2026

      कोटकपूरा के बरगारी के पास LPG गैस टैंकर पलटा, बाइक…

      May 16, 2026

      पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध पंजाब में ‘आप’ का हल्ला बोल

      May 16, 2026

      BJP ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

      May 16, 2026

      कुलदीप सिंह धालीवाल बोले- डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम

      May 16, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ ने गर्मी से बढ़ते स्वास्थ्य संकट के बीच हजारों परिवारों को दी राहत

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      By अंकित कुमारMay 17, 2026

      Rajdhani Express Got Fire : राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग समय रहते…

      सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

      May 17, 2026

      सिंदूर से पहले सौदा, शादी के बाद हत्या, दहेज लोभियों ने निगलीं 5 हजार 737 जिंदगियां

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.