Close Menu
    What's Hot

    सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

    May 17, 2026

    West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

    May 17, 2026

    सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

    May 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026

      यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी

      May 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, May 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश
    Breaking News

    West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश
    West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

    कहा, होर्मुज से जहाजों को स्वतंत्रता पूर्वक जाने दिया जाए

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : होर्मुज जलडमरूमध्य का लगातार बाधित होना पूरी दुनिया के लिए चिता का विषय है। यह एक ऐसा अहम समुद्री मार्ग है जो कारोबार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लगातार बाधित होने से बहुत सारे देश जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित होने से जूझ रहे हैं और भविष्य में यह समस्या और भी ज्यादा बढ़ सकती है।

    संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पी. हरीश ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ऊर्जा और उर्वरक संकट पर भारत का दृष्टिकोण रखते हुए यह बात कही है। उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में समुद्री सुरक्षा और आवाजाही की स्वतंत्रता में बाधाओं पर चिंता जताई। हरीश ने वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने और नागरिक चालक दल को खतरे में डालने को अस्वीकार्य बताया। साथ ही भारत ने जोर देकर कहा कि सुरक्षित समुद्री मार्गों से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

    यूएन में ऊर्जा और आपूर्ति की गई बैठक

    बता दें कि, पी. हरीश ने संयुक्त राष्ट्र आर्थिक और सामाजिक परिषद की विशेष बैठक में भाग लिया। इस बैठक का उद्देश्य ऊर्जा और आपूर्ति प्रवाह की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। उन्होंने कहा कि संकट से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए अल्पकालिक और संरचनात्मक उपाय आवश्यक हैं। अंतरराष्ट्रीय सहयोग भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरीश ने ‘एक्स’ पर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय कानून का पूरी तरह सम्मान किया जाना चाहिए।

    अमेरिका और ईरान में तनाव का मुख्य कारण होर्मुज

    वर्तमान में अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य तनाव का बड़ा केंद्र बन चुका है। दोनों देश इसे लेकर एक-दूसरे के सामने हैं। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है, जहां से लगभग 20 प्रतिशत वैश्विक तेल सप्लाई गुजरती है। ईरान ने यहां शिपिंग कंट्रोल के लिए नया प्रस्ताव भी दिया है। ईरानी अधिकारियों का कहना है कि कुछ समुद्री रास्तों को सीमित किया जा सकता है, जबकि ईरान के साथ सहयोग करने वाले व्यावसायिक जहाजों को नियंत्रित तरीके से गुजरने की अनुमति दी जाएगी।

    दोनों देशों के बीच हालात बेहद नाजुक

    हालांकि पिछले महीने युद्धविराम की घोषणा हुई थी, लेकिन हालात अभी भी बेहद नाजुक बने हुए हैं। अमेरिका ने खाड़ी क्षेत्र में अपनी नौसैनिक मौजूदगी मजबूत कर रखी है। ऐसे में ट्रंप के नए बयान और सैन्य कार्रवाई की अटकलों ने पश्चिम एशिया में एक बड़े टकराव की आशंका को फिर बढ़ा दिया है। दूसरी तरफ ईरान भी अपने रुख पर कायम नजर आ रहा है।

    ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अमेरिका की ओर से बातचीत शुरू करने के संकेत मिले हैं, लेकिन तेहरान को अभी भी वॉशिंगटन की नीयत पर भरोसा नहीं है। वहीं ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने कहा कि ईरान की 14 सूत्रीय शांति योजना के अलावा कोई भी प्रस्ताव बेनतीजा साबित होगा।

    ये भी पढ़ें : PM Modi Norway Visit : पीएम मोदी के नॉर्वे दौरे से बदलेंगे दोनोें देशों के आपसी रिश्ते

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स
    Next Article सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग

      May 17, 2026

      पीएम मोदी ने नीदरलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ये आपदाओं का दशक, पहले कोरोना, फिर युद्ध और अब ऊर्जा संकट से जूझ रही दुनिया

      May 17, 2026

      ममता बनर्जी की कार्यकर्ताओं से पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने की अपील, कहा- जरूरत पड़ी तो मैं खुद दफ्तर पेंट करूंगी, जो टीएमसी छोड़कर जाना चाहता है जाए

      May 16, 2026

      यह आपदाओं का दशक, हालात अगर न बदले तो पड़ेगा भारी

      May 16, 2026

      ईरान पर दोबारा हमले करने की तैयारी में अमेरिका

      May 16, 2026

      भारतीय सेना प्रमुख की पाक को चेतावनी, दुनिया के नक्शे पर बने रहना है तो आतंकवादियों को पनाह देना बंद करें

      May 16, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला

      By परवेश चौहानMay 17, 2026

      Business News Update : सरकार ने चांदी आयात को प्रतिबंधित श्रेणी में डाला 13 मई…

      West Asia Crisis : समुद्री मार्गों से जुड़े कानूनों का पालन जरूरी : पी. हरीश

      May 17, 2026

      सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट्स

      May 17, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.