भारतीय फैंस के बीच पैदा हुआ कन्फ्यूजन
Mika Abdalla, (द भारत ख़बर), मुंबई: अमेजन प्राइम वीडियो पर हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड सीरीज आॅफ कैंपस इन दिनों इंटरनेट पर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। खासकर इसके किरदारों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इस शो को लेकर भारतीय फैंस के बीच एक अजीब सा कन्फ्यूजन पैदा हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग दावा कर रहे हैं कि इस सीरीज की मुख्य एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी की बेटी हैं।

आइए जानते हैं कौन है ये एक्ट्रेस? सीरीज में जिस एक्ट्रेस ने एली हेस का किरदार निभाया उनका नाम मीका अब्दाल्ला है। मीका अब्दाल्ला एक पॉपुलर अमेरिकी एक्ट्रेस हैं, जो इससे पहले नेटफ्लिक्स की सीरीज प्रोजेक्ट एमसी स्क्वायर और स्नैक शैक जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का गोल चेहरा और उनके बालों का स्टाइल बिल्कुल महिमा चौधरी की बेटी आर्याना जैसा दिखाई दे रहा है। इसलिए भारतीय फैंस को लगा कि आर्याना ने हॉलीवुड में अपना डेब्यू कर लिया है।
2000 को टेक्सास में हुआ जन्म
मीका अब्दाल्ला का जन्म 13 मई 2000 को टेक्सास, अमेरिका में हुआ था। 26 साल की एक्ट्रेस का पूरा नाम मिकायला सोफिया अब्दल्ला है। मीका के माता-पिता बुल्गारिया, लेबनान, ग्रीस और इटली जैसे देशों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से फिलॉसफी में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। मीका ने बचपन से ही एक्टिंग शुरू कर दी थी। वो महज 8 साल की उम्र में मशहूर बच्चों के शो बारनी एंड फ्रेंड्स में नजर आई थीं।

एली कैनेडी की किताब पर आधारित आॅफ कैंपस सीरीज
आॅफ कैंपस सीरीज को उनके करियर का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है, क्योंकि इस शो के बाद उनकी लोकप्रियता रातों-रात बढ़ गई है। फैंस इस सीरीज को काफी पसंद कर रहे हैं। ये शो मशहूर लेखिका एली कैनेडी की किताब पर आधारित है, जिसकी कहानी कॉलेज के युवाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।

