कैप्शन में लिखा, गुड वाइब, गुड लाइफ
Ashnoor Kaur, (द भारत ख़बर), मुंबई: अशनूर कौर इन दिनों थाइलैंड में वेकेशन मना रही हैं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की हैं। पूल में चिल करते हुए अशनूर को जो तस्वीरें सामने आई हैं, उन्हें फैंस का खूब प्यार मिल रहा है। उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, गुड वाइब, गुड लाइफ।
नीले रंग के स्विमसूट सूट में 22 साल की अशनूर गजब ढा रही हैं। तस्वीर आते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई है। एक घंटे के अंदर ही करीब 30 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

झांसी की रानी टीवी सीरियल से किया था डेब्यू
अशनूर ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर साल 2009 में झांसी की रानी टीवी सीरियल से डेब्यू किया था। उसक बाद उन्होंने और भी कई शो में काम किया। वो बिग बॉस 19 का भी हिस्सा रहीं। उन्होंने घर में 14 हफ्ते बिताए थे। बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल के साथ शारीरिक हिंसा के आरोप के बाद सलमान खान ने अशनूर को घर से बाहर निकाल दिया था। उन्हें जीत का बड़ा दावेदार माना जा रहा था। हालांकि वो शो से बाहर कर दी गई थीं।

10 करोड़ रुपए के करीब है नेटवर्थ
बेहद कम उम्र में ही अशनूर ने फेम के साथ खूब दौलत भी कमाई है। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ करीब 10 करोड़ रुपये है। उन्होंने 19 साल की उम्र में ही मुंबई में अपना 3BHK का फ्लैट खरीदा था। उनके पास BMW 3 Series और Mercedes-Benz E-Class जैसी महंगी गाड़ियां भी हैं।
ये भी पढ़ें: 76 साल की उम्र में फिर चढ़ा इश्क का रंग, बॉयफ्रेंड के कंधे पर सिर रख दिखीं एक्ट्रेस

