Close Menu
    What's Hot

    कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

    July 21, 2026

    राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

    July 21, 2026

    दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      खराब मरम्मत के लिए बाइक मैकेनिक दोषी, 66000 रुपए जुर्माना देना होगा

      July 21, 2026

      ब्रिटेन के पहले एआई मंत्री का बिहार से क्या है कनेक्शन?

      July 21, 2026

      Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, हरियाणा-पंजाब के शंभू बॉर्डर पर 27 जुलाई तक धारा 163 लागू |

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, July 21
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश व हवाओं से गर्मी से मिली राहत
    दिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश व हवाओं से गर्मी से मिली राहत

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi Weather
    Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में अचानक बदला मौसम, बारिश व हवाओं से गर्मी से मिली राहत

    Delhi Weather, (द भारत ख़बर), नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ली और जोरदार बारिश व तेज हवाओं से बीते कुछ दिन से पड़ रही प्रचंड गर्मी से राजधानी वासियों को राहत मिली है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया कि काफी समय से भीषण गर्मी के बाद दिल्ली-एनसीआर में संवहन विकसित हुआ है, जिसके चलते संतुलन बनने तक कुछ टाइम के लिए गरज-चमक, बिजली गिरने तथा तेज हवाओं का प्रभाव रह सकता है।

    तापमान में तेज गिरावट दर्ज

    मौसम बदलने से भीषण गर्मी से बढ़े तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। आईएमडी के सूत्रों के मुताबिक
    दिल्ली में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। राजधानी के कई इलाकों में मौसम में बदलाव के कारण हुई बारिश के बाद भयानक गर्मी से राहत महसूस की जा रही है। नई दिल्ली में भी जोरदार बारिश दर्ज की गई है। अभी मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    दिल्ली में और तेज बारिश का अलर्ट 

    आईएमडी अधिकारियों ने बताया है कि दिल्ली में बारिश और हो सकती है। तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच आंधी-तूफान के दौरान 70 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। उधर मुंबई में भी येलो अलर्ट जारी है। आईएमडी के अनुसार अगले 3 घंटों में मुंबई के अलावा रत्नागिरी व रायगढ़ में हल्की बारिश हो सकती है।

    रविवार को मौसम क्लियर रहने की संभावना

    आईएमडी ने 24 मई यानी अगले कल रविवार को दिल्ली में मौसम क्लियर रहने की संभावना जताई है। इस बीच कुछ इलाकों में लू चलने का अनुमान है। दिन में सतह पर लगातार 20 से 30 किमी की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस तक रह सकत है। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रह सकता है। ज्यादातर स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहेगा। वहीं दिल्ली के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री तक ज्यादा रहने का अनुमान है।

    ये भी पढ़ें : North India Weather: गर्मी से धधक रहे मैदान, बरसात-हिमपात से पहाड़ कूल-कूल

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाइट पिंक गाउन में ऐश्वर्या राय ने लूटी महफिल, बेटी आराध्या संग कान्स में बिखेरा जलवा
    Next Article 3 मिनट 42 सेकंड में नम्रता मल्ला ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड डांस देख फैंस हुए बेकाबू
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      दिल्ली के इन इलाकों में कल नहीं आएगा पानी

      July 21, 2026

      दो मांगों पर बनी सहमति, किसानों का दिल्ली कूच स्थगित

      July 21, 2026

      Delhi Traffic Advisory: किसान महापंचायत से पहले दिल्ली बॉर्डर पर कड़ी सुरक्षा, संसद भवन इलाके में जाने से बचें, देखें ट्रैफिक एडवाइजरी | National

      July 21, 2026

      दिल्ली जल बोर्ड में मीटर रीडिंग की लापरवाही, सिंगल वर्किंग महिला हुई सर्विस से परेशान

      July 21, 2026

      Ghaziabad Goods Train Derail: गाजियाबाद में मालगाड़ी के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 16 ट्रेनें रद्द, 53 ट्रेनों का बदला रूट ! | Uttar Pradesh

      July 21, 2026

      IMD Weather Update Today: देशभर में मानसून का कहर जारी, कई राज्यों में भारी से अत्यधिक बारिश का अलर्ट; दिल्ली में येलो अलर्ट | National

      July 20, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      By श्वेता चौहानJuly 21, 2026

      Punjab News: देश के नागरिकों को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए, केंद्र सरकार…

      राहुल-प्रियंका को पीएम आवास के बाहर से उठाकर ले गई पुलिस, 3 घंटे बाद छोड़ा

      July 21, 2026

      दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 3 लोगों की मौत, तीन घायल, पुलिस जांच में जुटी

      July 21, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.