Close Menu
    What's Hot

    Hera Pheri 3 से बाहर हुए बाबूराव? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन!

    May 25, 2026

    ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

    May 25, 2026

    हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

    May 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, May 25
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप
    Breaking News

    ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप
    West Asia Crisis : ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

    कहा, हम कोई भी कदम जल्दबाजी में नहीं उठाएंगे, यदि ईरान के साथ समझौता होता है तो यह सच में बेहतरीन होगा

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच चल रही समझौते की कोशिशों पर बड़ा बयान दिया है। एक तरफ जहां पूरी दुनिया में चर्चा चल रही थी कि इन दोनों के बीच परमाणु समझौता होने के बहुत करीब है। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी साफ किया कि ईरान के साथ संभावित समझौता अभी पूरी तरह तैयार नहीं हुआ है।

    उन्होंने कहा कि बातचीत जारी है और अभी तक कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। ट्रंप के मुताबिक, अभी तक किसी ने इस डील को देखा नहीं है और न ही इसके सभी बिंदु तय हुए हैं। इसके बावजूद कुछ लोग लगातार आलोचना कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं करेगी और हर कदम सोच-समझकर उठाया जाएगा।इ

    हम अच्छा और सही समझौता करेंगे

    ट्रंप ने कहा कि अगर उनकी सरकार ईरान के साथ कोई समझौता करती है तो वह अच्छा और सही समझौता होगा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के दौर में हुए परमाणु समझौते पर निशाना साधते हुए कहा कि उस डील ने ईरान को भारी मात्रा में नकदी दी और परमाणु हथियार तक पहुंचने का खुला रास्ता दिया। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी संभावित डील पूरी तरह इसके उलट होगी और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखकर बनाई जाएगी।

    पहले हुआ समझौता अमेरिका के लिए नुकसानदाय

    ट्रंप ने कहा कि ओबामा प्रशासन ने ईरान के साथ जो समझौता किया था, वह अमेरिका के लिए नुकसानदायक साबित हुआ। उनके मुताबिक उस डील से ईरान को आर्थिक फायदा मिला और उसने अपनी परमाणु गतिविधियों को आगे बढ़ाने का मौका हासिल किया। ट्रंप ने कहा कि उनकी सरकार ऐसी कोई गलती नहीं दोहराएगी। उन्होंने साफ कहा कि वह ह्लखराब समझौतेह्व नहीं करते और उनकी प्राथमिकता अमेरिका की सुरक्षा और वैश्विक स्थिरता होगी। ट्रंप ने अपने विरोधियों पर भी निशाना साधा और कहा कि जो लोग इस संभावित समझौते की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें अभी इसकी पूरी जानकारी ही नहीं है।

    28 फरवरी से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव

    ज्ञात रहे कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव उस समय चरम पर पहुंचा जब 28 फरवरी को अचानक अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमला कर दिया। इसके बाद ईरान ने भी इस हमले का सख्ती से जवाब दिया और अमेरिका को काफी ज्यादा आर्थिक और सैन्य हानि हुई। इसके साथ ही ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य बंद कर दिए जाने से दुनिया भर में कच्चे तेल, गैस सहित जरूरी वस्तुओं की किल्लत पैदा हो गई। जो अभी भी बरकरार है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार
    Next Article Hera Pheri 3 से बाहर हुए बाबूराव? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन!
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      हरियाणा के सोनीपत में मामूली कहासुनी में तीन की हत्या

      May 25, 2026

      कल केरल पहुंच सकता है मानसून

      May 25, 2026

      महाराष्ट्र में सड़क हादसा, आठ की मौत

      May 25, 2026

      दिलजीत दोसांझ के घर को बम से उड़ाने की धमकी

      May 25, 2026

      शोपियां में एनआईए की छापेमारी

      May 25, 2026

      डब्ल्यूएचओ ने इबोला को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया

      May 25, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Hera Pheri 3 से बाहर हुए बाबूराव? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन!

      By श्वेता चौहानMay 25, 2026

      Hera Pheri 3 से बाहर हुए बाबूराव? प्रियदर्शन के बयान ने बढ़ाई फैंस की टेंशन!…

      ईरान के साथ समझौता पूरी तरह तैयार नहीं हुआ : ट्रंप

      May 25, 2026

      हरियाणा में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग का जेई और ठेकेदार डेढ़ लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार

      May 25, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.