Close Menu
    What's Hot

    मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

    May 29, 2026

    सान्या मल्होत्रा का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

    May 29, 2026

    अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

    May 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026

      पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत

      May 29, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Friday, May 29
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस
    Breaking News

    अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारMay 29, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस
    West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

    कहा, दोनों देशों के बीच कुछ अहम मुद्दों पर सहमति बनना अभी बाकी

    West Asia Crisis (द भारत ख़बर), वॉशिंगटन : अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दिनों एक बार फिर से तनाव शिखर पर पहुंच गया। दोनों देशों ने एक दूसरे पर हमले करने शुरू कर दिए। हालांकि इसी बीच बड़े स्तर यह खबर मीडिया में आई की दोनों देश दो माह के युद्ध विराम के लिए राजी हो गए हैं। इसी बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है दोनों देश समझौते के काफी ज्यादा करीब पहुंच चुके हैं लेकिन दोनों के बीच अभी भी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है और यह कहना जल्दबाजी होगी कि अंतिम समझौता कब और क्या हो पाएगा।

    यूरेनियम संवर्धन पर बातचीत जारी

    जेडी वेंस ने गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दोनों पक्ष कुछ बिंदुओं और विशेष रूप से यूरेनियम संवर्धन के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम अभी वहां नहीं पहुंचे हैं, लेकिन काफी करीब हैं और बातचीत जारी रहेगी। वेंस ने दावा किया कि अगर समझौता हो जाता है तो इससे होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से पूरी तरह खोला जा सकेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका पहले ही ईरान की पारंपरिक सैन्य क्षमताओं को काफी कमजोर कर चुका है और उसके परमाणु कार्यक्रम को लंबे समय तक पीछे धकेलने की स्थिति में है। उनके अनुसार यह अमेरिकी जनता के हित में होगा।

    युद्धविराम बढ़ाने का प्रस्ताव

    रिपोर्टों के अनुसार, प्रस्तावित समझौते में मौजूदा युद्धविराम को 60 दिनों के लिए बढ़ाने और ईरान के परमाणु कार्यक्रम के भविष्य पर औपचारिक वार्ता शुरू करने की योजना शामिल है। अमेरिकी अधिकारियों ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच एक रूपरेखा तैयार हो चुकी है, लेकिन उसे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ईरानी नेतृत्व की मंजूरी मिलना अभी बाकी है।

    28 फरवरी को शुरू हुआ था युद्ध

    अमेरिका ने इजराइल की मदद के साथ जब 28 फरवरी 2026 को ईरान पर हमला किया था तो शायद उसे भी इस बात का अहसास नहीं था कि ईरान का जवाब इतना ज्यादा शक्तिशाली होगा। इस युद्ध में अमेरिका को अभी तक की सबसे बड़ी आर्थिक और सैनिक क्षति हुई है। इसके साथ ही ईरान ने मार्च के पहले सप्ताह में ही होर्मुज जलडमरूमध्य पर आवाजाही रोक दी। इससे पूरे विश्व में जरूरी वस्तुओं की सप्लाई बाधित हो रही है।

    ये भी पढ़ें : Monsoon Update : मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूनिफॉर्म पर लगा पीरियड ब्लड का दाग, पूरी क्लास में उड़ा मजाक; छलका आमना शरीफ का दर्द
    Next Article सान्या मल्होत्रा का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      May 29, 2026

      एनआईए की चार राज्यों में छापेमारी

      May 29, 2026

      यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने से 6 की मौत

      May 29, 2026

      पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, दो की मौत

      May 29, 2026

      समझौता करीब लेकिन अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना बाकी : ट्रंप

      May 29, 2026

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

      May 28, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी

      By अंकित कुमारMay 29, 2026

      Monsoon Update : मानसून को रोक रही हीट वेव : आईएमडी जल्द परिस्थितियां न बदली…

      सान्या मल्होत्रा का अब तक का सबसे बोल्ड लुक, तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर लगाई आग

      May 29, 2026

      अमेरिका-ईरान समझौता वार्ता अंतिम दौर में पहुंची : वेंस

      May 29, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.