बोले- कोई इतना ब्यूटीफुल कैसे हो सकता है
Pooja Hegde, (द भारत ख़बर), मुंबई: पूजा हेगड़े जल्द ही फिल्म है जवानी तो इश्क होना है में वरुण धवन संग रोमांस फरमाती हुई दिखाई देंगी। हालांकि, सिनेमाघरों में वह अपने दमदार किरदार से लोगों का दिल जीते, उससे पहले वह अपने लेटेस्ट लुक को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। पूजा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ घंटे पहले फोटोज की एक सीरीज शेयर की है, जिसमें वह अलग-अलग पोज कर रही हैं।
ब्लैक एंड व्हाइट फोटो भी की शेयर
हालांकि, इन सभी फोटो सीरीज में एक्ट्रेस की कई तस्वीरें ब्लैक एंड व्हाइट भी हैं। एक अन्य फोटो उन्होंने पोस्ट की है, जिसमें ऐसा लग रहा है मानों एक्ट्रेस कुछ बोल रही हैं और उनकी फोटो क्लिक कर दी गई है। वहीं अन्य एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में उन्होंनेअपने कान पर हाथ रखा हुआ है और पोज कर रही हैं।

एक अन्य फोटो में पूजा अपने बालों को पीछे की तरफ करती नजर आ रही हैं, तभी कैमरामैन ने उनकी यह तस्वीर खींच ली है। अपने इस कैजुअल लुक के साथ पूजा हेगड़े ने मेकअप बिल्कुल मिनिमल रखा है। उनके हाथ में एक रिंग है और घड़ी है। जो सिंपल से इस लुक को एलीगेंट बना रही है।
फैंस के दिलों में छप गई पूजा हेगड़े की तस्वीर
इन तस्वीरों को देखने के बाद फैंस का दिल जोरों से धड़क रहा है। हर कोई उनकी खूबसूरती में खो गया है। एक यूजर ने लिखा, मेसमराइजिंग और बहुत ही खूबसूरत तस्वीरें हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, आप मेरी क्रश हो। एक अन्य यूजर ने लिखा, पूजा मैम आपकी यह फोटो बहुत ही प्यारी हैं। लव यू।
बिकिनी में बेहद हॉट लगीं पूजा हेगड़े
इससे पहले पूजा हेगड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसमें एक्ट्रेस बेहद हॉट और बोल्ड लग रही हैं। उन्होंने तस्वीर में प्रिंटेड बिकिनी पहनी हुई है। हालांकि, पूजा किसी बीच पर नहीं, बल्कि अपने रूम में ही कैमरे के सामने पोज करती दिखीं।

कब रिलीज होगी है जवानी तो इश्क होना है

वरुण धवन और पूजा हेगड़े स्टारर फिल्म है जवानी तो इश्क होना है अगले महीने 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल फिल्म चुनरी-चुनरी गाने को लेकर विवादों में फंसी हुई है। इस फिल्म की टक्कर बॉक्स आॅफिस पर राम चरण की पेड्डी के साथ है।
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

