एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Nehal Vadoliya, (द भारत ख़बर), मुंबई: तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम एक्ट्रेस नेहा वडोलिया इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में नेहा ने गुजराती अभिनेता करण जोशी पर आपत्तिजनक मैसेजेस भेजने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री ने अब खुलासा किया है कि एक तलाकशुदा राजस्थान रॉयल्स का क्रिकेटर भी उन्हें सोशल मीडिया पर ऊट भेजता था।
तलाकशुदा क्रिकेटर भेजता था मैसेज
नेहा ने वैसे तो क्रिकेटर का नाम रिवील नहीं किया है लेकिन फैंस उनका इशारा समझ गए हैं। सुनो इंडिया पॉडकास्ट पर बातचीत करते हुए,नेहा से पूछा गया कि क्या उन्हें कभी किसी क्रिकेटर से डीएम मिला है। होस्ट को चिढ़ाते हुए उन्होंने जवाब दिया, नाम ले लूं? फिर उन्होंने आगे कहा, इतना पॉपुलर नहीं है लेकिन वो राजस्थान रॉयल्स टीम में है। तलाक हो चुका है।

मैं उनके बारे में कुछ कहने लायक नहीं
जब उनसे पूछा गया कि क्रिकेटर ने उन्हें क्या मैसेज किया था, तो नेहा ने बताया कि वह अक्सर उनके स्टेटस अपडेट पर हॉट, ब्यूटीफुल, और प्यारी जैसे कमेंट्स के साथ रिप्लाई करता था।
नेहा ने क्यों किया क्रिकेटर को ब्लॉक?
नेहा ने आगे कहा, अभी अगर मैं रिप्लाई करूंगी तो वो मैसेज करना शुरू हो जाएगा लेकिन मुझे बात ही नहीं करनी। नेहा ने बताया कि उन्होंने उसे ब्लॉक कर दिया है क्योंकि उन्हें क्रिकेटर से बात करने में कोई इंटरेस्ट नहीं था। हालांकि एक्ट्रेस ने नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी की पहचान को लेकर अटकलें लगाना शुरू कर दिया। एक यूजर ने कमेंट किया,शिमरोन हेटमायर? या तुषार देशपांडे? दूसरे ने लिखा, चहल रॉयल्स में थे, जबकि तीसरे ने युजवेंद्र चहल से पूछा, yuzi_chahal भाई तू है क्या?
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

