पेड्डी प्रमोशन में दिखा कातिलाना लुक
Janhvi Kapoor, (द भारत ख़बर), मुंबई: एक के बाद एक शानदार एथनिक लुक्स पेश करने की बात करें तो जाह्नवी कपूर वाकई फैशन की दुनिया में छाई हुई हैं। जाह्नवी ने व्हाइट कलर की आइवरी साड़ी में कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं जोकि उनकी फिल्म पेड्डी के प्रमोशन के दौरान की हैं। इस कस्टम आइवरी साड़ी को डिजाइनर अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया था जिसमें एक्ट्रेस किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। साड़ी पर बारीक कारीगरी की गई थी और यह मुलायम सियर फैब्रिक पर तैयार की गई थी। इस लुक को और भी खास बना रहा था उनका लंबा केप-स्टाइल पल्लू, जिस पर लेस का बॉर्डर लगा था।

6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी पेड्डी

इस साड़ी को उन्होंने एक भारी कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था जिसमें स्वीटहार्ट नेकलाइन और फिटेड सिलुएट था, जो एलीगेंस और ग्लैमर का बेहतरीन संतुलन बना रहा था। अपनी ज्वेलरी को उन्होंने बहुत मिनमल रखा था। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट आॅक्सीडाइज्ड सिल्वर झुमके और कई कंगन पहने थे। उनके वेवी हेयर, पिंक न्यूड लिपस्टिक और स्मोकी लिप्स पूरे लुक में चार-चांद लगा रहे थे। उनकी अपकमिंग फिल्म 6 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें: 52 की उम्र में भी कहर ढा रहीं मलाइका, बिकिनी में शेयर कीं सुकून भरी तस्वीरें

