Close Menu
    What's Hot

    बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

    September 17, 2026

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    September 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गर्भवती महिला से थाने में धक्का-मुक्की, प्रसव के दौरान हुई मौत, 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

      September 16, 2026

      कन्नड़ अभिनेता अनंत नाग को मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार 2024, पीएम मोदी ने दी बधाई

      September 16, 2026

      झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद 10 दोषियों को फांसी की सजा, हाईकोर्ट की पुष्टि जरूरी | National

      September 16, 2026

      India-Pak Naval Collision: अरब सागर में भारत और पाकिस्तान नेवी के जहाज टकराए, MEA ने पाक राजनयिक को किया तलब | National

      September 16, 2026

      Defence News: सेना मेडल विजेताओं को मिलेगी आजीवन ट्रेन यात्रा की सुविधा, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला | National

      September 16, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Thursday, September 17
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक
    हरियाणा

    फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाMay 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    झज्जर,30 मई। डीसी वर्षा खांगवाल ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत फसल अवशेष प्रवंधन कृषि यंत्रों से फसल अवशेषों को खेतों में मिलाने व अन्य प्रबंधन के लिए व्यक्तिगत श्रेणी के किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर कृषि यंत्र उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है,इच्छुक किसान 15 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    डीसी ने बताया कि फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों पर अनुदान योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत किसानों को विभिन्न कृषि यंत्रों पर 50 प्रतिशत तक अनुदान उपलब्ध करवाया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लग सके।
    उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत सुपर सीडर, हैप्पी सीडर, रोटावेटर, श्रेडर, मल्चर, बेलर, जीरो टिल ड्रिल, रिवर्सिबल एम.बी. प्लाऊ, स्ट्रॉ रीपर सहित अन्य आधुनिक कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जाएगा।
    डीसी ने कहा कि इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल agriharyana.gov.in⁠ पर ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जून  निर्धारित की गई है।

    वर्षा खांगवाल ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेष जलाने के बजाय आधुनिक कृषि यंत्रों का उपयोग करते हुए सदुपयोग करें। इससे जहां पर्यावरण संरक्षण होगा, वहीं भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहेगी और किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से मिट्टी के सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं तथा स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।


    WhatsApp Image 2026 05 30 at 15.28.39 1 1

    डीसी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए ताकि अधिक से अधिक किसान इसका लाभ उठा सकें।  उप कृषि निदेशक डा. सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि  लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर आवेदित किसानों की वरिष्ठता सुची जिला कार्यकारिणी समिति, झज्जर द्वारा उपायुक्त की अध्यक्षता व किसानों की उपस्थिति में ऑनलाईन ड्रा के माध्यम से निर्धारित की जाएगी।

    इस तरह कर आवेदन कर सकेंगे किसान
    वहीं सहायक कृषि अभियन्ता डॉ राजीव पाल  ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के
    लिए किसान का खरीफ व रबी सीजन 2025-26 में मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है, किसान के नाम या परिवार पहचान पत्र मे से किसी भी सदस्य के नाम हरियाणा राज्य में पंजीकृत ट्रैक्टर की वैध आर.सी, बैंक खाता (गेरी फसल मेरा ब्यौरा के अनुसार), पैन कार्ड, परिवार पहचान पत्र एवं आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। लघु एवं सीमात श्रेणी का लाभ लेने हेतु किसान को पटवारी की रिपोर्ट करवानी होगी। अनुसूचित जाति के किसानो को अपना जाति प्रमाण पत्र देना होगा। आवेदन करने वाले किसानो को खेत में फसल अवशेष नहीं जलाने बारे व पिछले 3 वर्षों में उसी कृषि यंत्र पर परिवार के किसी भी सदस्य द्वारा अनुदान न लेने बारे शपथ पत्र भी देना होगा। उपरोक्त दस्तावेज किसान को विभागीय वैबसाइट पर ऑनलाईन आवेदन करते समय अपलोड भी करने होगें। इसके अतिरिक्त व्यक्तिगत श्रेणी के लिए एक किसान केवल एक कृषि यंत्र के लिए ही आवेदन कर सकता है। यदि किसान का चयन बेलर मशीन के लिए हो जाता है तो वह हे रेक/स्ट्रा रेक व शर्ब मास्टर / रोटरी स्लेशर मशीन पर भी अनुदान ले सकता है। एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक ही किसान को योजना का लाभ मिल सकता है। निदेशालय द्वारा निधारित लक्ष्यों व नियामानुसार  चयनित किसानों को उपरोक्त दस्तावेजों की स्वय सत्यापित प्रति 7 दिन के अन्दर  सहायक कृषि अभियन्ता, झज्जर के कार्यालय में जमा करवानी होगी। दस्तावेजो की जाँच उपरान्त उपकृषि निदेशक, झज्जर के माध्यम से ऑनलाईन परमिट जारी किये जाएंगे, जिन्हे किसान ऑनलाईन डाउनलोड कर सकता है। ऑनलाईन परमिट जारी होने के पश्चात 30 जुलाई तक किसान को विभाग द्वारा अनुमोदित निर्माता/डीलर से मशीन खरीदकर बिल, ई-वे बिल व जीपीएस लोकेशन सहित फोटो इत्यादि डीलर/निर्माता के माध्यम से पोर्टल पर अपलोड करवाने होंगे,अन्यथा वरिष्ठता सुची मे से अगले किसान को परमिट जारी कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान अधिक जानकारी के लिए किसान कल्याण विभाग कार्यालय अथवा विभागीय वेबसाइट agriharyana.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया
    Next Article पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    September 17, 2026

    8वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा, ऐसे करें आवेदन

    September 16, 2026

    पीएम मोदी के जन्मदिन पर दिव्यांगजनों को खास तोहफा, मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर बांटेंगे इलेक्ट्रिक स्कूटी

    September 16, 2026

    ‘सुबह 4 बजे से लगा था…खाली हाथ लौट रहा हूं’, फरीदाबाद से बिहार जाने वालों की टूट रही उम्मीद, ट्रेन टिकट की ऐसी मारामारी

    September 16, 2026

    हरियाणा में 1 अक्टूबर से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, Petrol Pump पर लगेंगे कैमरे

    September 16, 2026

    जरनैल सिंह को कांग्रेस का कारण बताओ नोटिस, व्हिप उल्लंघन पर 30 दिन में मांगा जवाब

    September 16, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है

    By श्वेता चौहानSeptember 17, 2026

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के मीडिया इंचार्ज बलतेज पन्नू ने मंगलवार को कहा…

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    September 17, 2026

    अरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी

    September 16, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.