Close Menu
    What's Hot

    टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

    June 1, 2026

    तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

    June 1, 2026

    पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

    May 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026

      राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

      May 31, 2026

      Nepal PM: नेपाल ने कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया: बालेन शाह

      May 31, 2026

      ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

      May 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
    Breaking News

    टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
    Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर की गिरफ्तारी
    Abhishek Banerjee Attack, (द भारत ख़बर), कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तारी वीडियो फुटेज के आधार पर की है। गौरतलब है कि अभिषेक पर शनिवार को दक्षिण सोनारपुर में हमला हुआ था, जहां वे चुनाव बाद हिंसा के पीड़ित कार्यकर्ताओं से मिलने गए थे। हमले के बाद अभिषेक को पहले अपोलो अस्पताल ले जाया गया। ममता भी उनसे मिलने पहुंचीं थी।

    अपोलो में डॉक्टरों ने अभिषेक को घर पर आराम की सलाह दी। बाद में उन्हें बेले व्यू अस्पताल ले जाया गया। अभिषेक से मिलने के बाद ममता बनर्जी ने शनिवार रात प्रेस कांफ्रेंस की। उधर टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने रविवार को हुगली के चंडीतला में भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है।

    ममता बोली- अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो जान जा सकती थी

    ममता बनर्जी ने हमले को साजिश बताते हुए कहा कि अगर अभिषेक ने हेलमेट नहीं पहना होता तो उनकी जान जा सकती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल में भर्ती अभिषेक को जल्द डिस्चार्ज कराने के लिए भाजपा नेताओं और पुलिस ने दबाव बनाया।

    ममता ने भाजपा पर यह आरोप भी लगाए

    ममता ने कहा, भाजपा नेताओं और दक्षिण कोलकाता के डीसीपी की ओर से डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन को धमकी भरे फोन आ रहे थे। अगर अभिषेक की हालत गंभीर नहीं थी तो उन्हें इंटेसिव थैरेपी यूनिट (आईटीयू) में क्यों रखा गया? फिर अचानक उन्हें अस्पताल से छुट्टी क्यों दी गई? अब अभिषेक का इलाज घर पर ही होगा। उनके घर पर आॅक्सीजन सिलेंडर और अन्य मेडिकल उपकरण लगाए गए हैं।

    ये भी पढ़ें : Weather Update : मौसम में आया बदलाव, गर्मी-लू से मिली राहत

    Previous articleNS Raja Subramani: देश के नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने संभाला पदभार
    Next articleTiffany Trump: पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

    Rajesh

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026

      राहुल बोले- जिन्होंने केंद्र-सीबीएसई से सवाल किए, उन्हें एंटी-नेशनल और आतंकी कहा गया

      May 31, 2026

      Nepal PM: नेपाल ने कुछ भारतीय इलाकों पर कब्जा किया: बालेन शाह

      May 31, 2026

      ट्रम्प बोले- समझौते की जल्दी नहीं, ईरान से धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहे

      May 31, 2026

      देश के नए सीडीएस राजा सुब्रमणि ने संभाला पदभार

      May 31, 2026

      खराब मौसम के चलते केदारनाथ यात्रा रुकी

      May 31, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      By अंकित कुमारJune 1, 2026

      Abhishek Banerjee Attack: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार पुलिस…

      तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

      June 1, 2026

      पति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी

      May 31, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.