Close Menu
    What's Hot

    ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू
    हरियाणा

    तीर्थ यात्रियों के लिए ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ के तहत वित्तीय सहायता और विशेष ट्रेनें की गईं शुरू

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    चंडीगढ़, 30 मई- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सिख समाज की अटूट वीरता और देश के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि सिख एक बहादुर कौम है, जिसने धर्म की रक्षा के लिए सिर तो कटा दिए, लेकिन कभी झुके नहीं। उनकी इस महान विरासत, कुर्बानियों और वीरता पर आज हर भारतवासी गर्व महसूस करता है।

    मुख्यमंत्री शनिवार को  हरियाणा निवास, चंडीगढ़ में सिख संगत द्वारा आयोजित उनके (मुख्यमंत्री)  धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर सिख संगत ने मुख्यमंत्री को कृपाण व सरोपा भी भेंट कर सम्मानित किया। 

    इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी से लेकर श्री दशम पातशाह श्री गुरु गोबिंद सिंह जी तक, सभी गुरुओं ने हमें सेवा, समानता और साहस का मार्ग दिखाया है। हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी और चारों साहिबजादों का बलिदान भारत को बचाने की इसी महान गुरु परंपरा का हिस्सा है।

    मोदी सरकार के नेतृत्व में धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहरों का किया गया है संरक्षण

    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के भीतर धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के लिए अभूतपूर्व कार्य हो रहे हैं। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने ‘स्वदेश दर्शन योजना’ के तहत श्री आनंदपुर साहिब-श्री फतेहगढ़ साहिब-श्री चमकौर साहिब-फिरोजपुर-अमृतसर-खटकड़ कलां-कलानौर-पटियाला विरासत सर्किट के विकास को हरी झंडी दी है। इसके अलावा, डेरा बाबा नानक से श्री करतारपुर साहिब गलियारे का उद्घाटन और अमृतसर से श्री नांदेड़ साहिब तक विशेष हवाई सेवा की शुरुआत भी केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कदमों में शामिल है। साहिबजादों की शहादत को नमन करते हुए हर वर्ष 26 दिसंबर को पूरे देश में अत्यंत श्रद्धा के साथ ‘वीर बाल दिवस’ मनाया जाता है।

    हरियाणा में गुरुओं के नाम पर शैक्षणिक संस्थान और बुनियादी ढांचे का किया जा रहा है विकास

    मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार सिख समाज के प्रति अटूट प्रतिबद्धता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यमुनानगर में बनने वाले मेडिकल कॉलेज का नाम ‘हिन्द की चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर, गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबाला का नाम श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर और टोहाना-जींद-धमतान साहिब रोड का नाम ‘श्री गुरु तेग बहादुर मार्ग’ रखा गया है। असंध के कॉलेज का नाम सरबंसदानी श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह जी के नाम पर और लखनौर साहिब में माता गुजरी जी के नाम से वी.एल.डी.ए. कॉलेज स्थापित किया गया है।


    WhatsApp Image 2026 05 30 at 15.28.39 1 1

    उन्होंने कहा कि यमुनानगर के कलेसर में श्री गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर वन और यादगारी गेट का निर्माण किया गया है। साथ ही, यमुनानगर के लौहगढ़ में बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक का शिलान्यास किया गया है।

    ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ से तीर्थयात्रियों को मिली है बड़ी राहत

    मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को देखते हुए हरियाणा सरकार ने ‘स्वर्ण जयंती गुरु दर्शन यात्रा योजना’ की शुरुआत की है। इस योजना के तहत श्री हजूर साहिब (नांदेड़), श्री ननकाना साहिब, श्री हेमकुण्ड साहिब और श्री पटना साहिब जाने वाले तीर्थयात्रियों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में कुरुक्षेत्र तथा सिरसा से श्री हजूर साहिब, नांदेड़ के लिए दो विशेष ट्रेनें भी रवाना की गई हैं।

    उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गुरु साहिबानों के महान सिद्धांतों, आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज की सेवा करने के लिए निरंतर काम करती रहेगी।

    इस अवसर पर संत बाबा जसदीप सिंह, पूर्व शिक्षा मंत्री श्री कंवर पाल, मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बी बी भारती, श्री राजेश सपरा, श्री राम निवास गर्ग, सरदार गुरुदेव सैनी, सरदार बलजीत सिंह, एडवोकेट हरप्रीत सिंह व अन्य गणनान्य लोग मौजूद रहे।

    google-site-verification: google37146f9c8221134d.html

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति संग जैसलमेर पहुंचीं ट्रम्प की बेटी टिफनी
    Next Article टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026

    अंबाला में एक सड़क हादसा कैसे 43 बेजुबानों को कर गया अनाथ? जिस घर को शेल्टर में बदल दिया, वहां पसरा सन्नाटा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी पर भड़के अनिल विज, बोले- PM की सुरक्षा में सेंध लगाने का दर्ज हो केस

    July 22, 2026

    बाढ़ गई, लेकिन नहीं बदले हालात… आज भी टूटी सड़क पर चलने को मजबूर हैं मंझावली के ग्रामीण, लगा रहे हैं प्रशासन से मरम्मत की गुहार

    July 22, 2026

    सोलर पैनल फाइल पास कराने के बदले मांगी घूस, 5 हजार की रिश्वत लेते UHBVN का LDC गिरफ्तार

    July 22, 2026

    घर की छत पर कहां रखें पानी की टंकी? वास्तु विशेषज्ञ ने बताया शुभ स्थान

    July 22, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

    By परवेश चौहानJuly 22, 2026

    Trump tariff on generic drugs : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अब जेनेरिक दवाओं के…

    NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.