Close Menu
    What's Hot

    पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    June 1, 2026

    जुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस

    June 1, 2026

    पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

    June 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी में ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता भी रोकी

      June 1, 2026

      पेन-पेपर मोड में ही होगा नीट री-एग्जाम

      June 1, 2026

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 1
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस
    Breaking News

    पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Vladimir Putin: पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस
    Vladimir Putin: पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

    2.47 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू
    Vladimir Putin, (द भारत ख़बर), मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बढ़ती उम्र और शरीर की कमजोरी को रोकने के लिए 26 अरब डॉलर यानी करीब 2.47 लाख करोड़ रुपए का बड़ा सरकारी प्रोजेक्ट शुरू किया है। न्यू हेल्थ प्रिजर्वेशन टेक्नोलॉजीज नाम के इस प्रोग्राम में मिनी-पिग्स (विशेष प्रजाति के सुअर) के अंदर इंसानी अंग उगाने जैसे तकनीकों पर काम किया जाएगा।

    मिशन का मकसद उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना

    द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट में जीन थेरेपी, लैब में इंसानी अंग तैयार करना और बेहद कम तापमान वाली क्रायोथेरेपी जैसी तकनीकों पर भी काम होगा। रूसी सरकार का दावा है कि इस मिशन का मकसद उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करना और दशक के अंत तक करीब 1.75 लाख लोगों की जान बचाना है।

    वैज्ञानिकों का दावा- इंसानी कार्टिलेज और चूहे की थायरॉयड ग्लैंड तैयार कर चुके

    रूस के डिप्टी साइंस मिनिस्टर डेनिस सेकिरीनस्की ने अप्रैल में कहा था कि वैज्ञानिक ऐसी जीन थेरेपी तैयार कर रहे हैं, जो शरीर की कोशिकाओं की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा कर सके।

    उन्होंने इसे एंटी-एजिंग की दिशा में सबसे अहम रिसर्च में से एक बताया। इस प्रोजेक्ट का एक बड़ा हिस्सा बायोप्रिंटिंग पर आधारित है। इसमें 3डी प्रिंटर की मदद से जीवित टिश्यू और अंग तैयार किए जाते हैं। रूसी वैज्ञानिकों का दावा है कि वे इंसानी कार्टिलेज और चूहे की थायरॉयड ग्लैंड तैयार कर चुके हैं।

    2030 तक इंसानी अंगों को रिप्लेसमेंट करने का लक्ष्य

    लक्ष्य है कि 2030 तक इंसानी अंगों का पूरी तरह रिप्लेसमेंट किया जा सके। इसके साथ ही रूस जेनिटिकली मॉडिफाइड मिनी-पिग्स के अंदर इंसानी लिवर, किडनी और दिल को विकसित करने पर भी काम कर रहा है। वैज्ञानिकों का मानना है कि इससे भविष्य में आॅर्गन ट्रांसप्लांट की कमी दूर हो सकती है।

    पुतिन क्रायोथेरेपी और पेप्टाइड थेरेपी लेते रहे हैं

    रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन काफी समय से क्रायोथेरेपी और पेप्टाइड थेरेपी लेते रहे हैं। रूस के वैज्ञानिक व्लादिमिर खाविंसन पुतिन को बछड़ों के टिशू से बने खास पेप्टाइड्स देते थे। वे पेप्टाइड थेरेपी के जरिए एंटी-एजिंग इलाज का समर्थन करते थे। उनका दावा था कि इंसान 120 साल तक जी सकता है।

    ऐसा कहा जाता है कि पुतिन खुद को जवान रखने के लिए क्रायोथेरेपी का इस्तेमाल भी करते हैं। इसमें शरीर को करीब माइनस 112 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में कुछ समय रखा जाता है। आॅस्ट्रिया के पूर्व चांसलर सेबास्टियन कुर्ज ने बताया था कि 2018 में क्रेमलिन की एक बैठक के दौरान पुतिन ने उन्हें इस थेरेपी के फायदे विस्तार से बताए थे।

    पुतिन की बेटी भी प्रोजेक्ट से जुड़ी

    पुतिन के इस ड्रीम प्रोजेक्ट को उनकी डॉक्टर बेटी मारिया वोरोत्सोवा और उनके सबसे करीबी वैज्ञानिक मिखाइल कोवलचुक संभाल रहे हैं। मारिया वोरोन्त्सोवा एंडोक्रिनोलॉजिस्ट (हार्मोन और डायबिटीज की विशेष डॉक्टर) हैं और रूस के कई सरकारी जेनेटिक्स प्रोग्राम्स से जुड़ी हैं। दूसरे बड़े चेहरे मिखाइल कोवालचुक हैं, जो सोवियत दौर के कुचार्तोव इंस्टीट्यूट के चीफ हैं। उन्हें इस एंटी-एजिंग मिशन का मुख्य वैचारिक चेहरा माना जाता है।

    ये भी पढ़ें: पेन-पेपर मोड में ही होगा नीट री-एग्जाम

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘ब्राइट माइंडज पंजाब’ कार्यक्रम की शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान
    Next Article जुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी में ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता भी रोकी

      June 1, 2026

      पेन-पेपर मोड में ही होगा नीट री-एग्जाम

      June 1, 2026

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026

      शुभेंदु मंत्रिमंडल में 35 नए मंत्री शामिल

      June 1, 2026

      ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत, पांच घायल

      June 1, 2026

      टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

      June 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

      By श्वेता चौहानJune 1, 2026

      मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा  भगवंत मान…

      जुड़वा बेटों को देखकर भावुक हुईं दिव्यांका, नाम को लेकर परिवार में छिड़ी मजेदार बहस

      June 1, 2026

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.