Close Menu
    What's Hot

    ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

    July 22, 2026

    NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

    July 22, 2026

    खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      जम्मू-कश्मीर में 23, 24 और 25 जुलाई को स्कूल रहेंगे बंद, सरकार ने जारी किया आदेश

      July 22, 2026

      Kalyan Banerjee Suspended: टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी लोकसभा से सस्पेंड, महिला सांसद पर की आपत्तिजनक टिप्पणी ! | National

      July 22, 2026

      Shamli-Gorakhpur Expressway: यूपी को मिलेगा एक और नया एक्सप्रेसवे, कुछ घंटों में पूरा होगा 700 KM लंबा सफर | Uttar Pradesh

      July 22, 2026

      Himachal Pradesh Cloudburst: हिमाचल में बादल फटने से भारी तबाही, कांगड़ा में 18 मकान मलबे में दबे, 150 सड़कें बंद | National

      July 22, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, July 22
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»‘ब्राइट माइंडज पंजाब’ कार्यक्रम की शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान
    पंजाब

    ‘ब्राइट माइंडज पंजाब’ कार्यक्रम की शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों का सम्मान

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • सरकारी स्कूलों में छठी कक्षा से ए.आई. विषय पढ़ाया जाएगा : हरजोत सिंह बैंस
    • पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छात्रों के उत्तर पत्र ऑनलाइन उपलब्ध होंगे
    • हर जिले में “ब्राइट माइंडज़” सत्र आयोजित किए जाएंगे; छात्र शिक्षा व्यवस्था के लिए अपने सुझाव दे सकेंगे
    • मनीष सिसोदिया द्वारा छात्रों और शिक्षकों से संवाद; कहा, हर बच्चे के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच जरूरी

    पंजाब के शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के साथ आज रूपनगर जिले के श्री आनंदपुर साहिब स्थित विरासत-ए-खालसा में ‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब 2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की।

    उद्घाटन समारोह में रूपनगर जिले के 600 से अधिक विद्यार्थियों, जिन्होंने 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में 85% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, को अचीवमेंट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। स. बैंस ने कहा कि इस कार्यक्रम को पूरे सूबे के सभी जिलों में विस्तार दिया जाएगा।

    विद्यार्थियों और शिक्षकों को संबोधित करते हुए स. बैंस ने घोषणा की कि इस शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के बाद, छठी कक्षा से सभी सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) को विषय के रूप में पढ़ाया जाएगा।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि हमारे विद्यार्थियों को समय के अनुरूप और विश्व स्तर के मुकाबले के योग्य बनाने के लिए उन्हें नई तकनीकों से जोड़ना समय की मांग है। उन्होंने कहा कि ए.आई. पारंपरिक भूमिकाओं को बदलते हुए रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा, इसलिए पंजाब के बच्चों को आगे बढ़कर इस बदलाव का हिस्सा बनना चाहिए।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा हाल ही में जारी रैंकिंग इंडेक्स में पंजाब ने स्कूल शिक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया है। उन्होंने कहा कि प्रौद्योगिकी-आधारित सुधार राज्य के इस अग्रणी दर्जे को बनाए रखेंगे। उन्होंने यह भी घोषणा की कि पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पी.एस.ई.बी. परीक्षाओं के उत्तर पत्र अब ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और यह सुविधा हमारी शिक्षा व्यवस्था में विश्वास और निष्पक्षता को और मजबूत करेगी।

    उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में सवाल पूछकर और सुधारों पर सुझाव देकर सक्रिय रूप से भाग लिया, जहां नीति निर्माताओं और युवा विद्यार्थियों के बीच एक अनोखा और रचनात्मक संवाद देखने को मिला। उन्होंने कहा कि ‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब 2026’ कार्यक्रम अब सभी जिलों में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य पूरे राज्य में शैक्षणिक उत्कृष्टता और नवाचार की संस्कृति को बढ़ावा देना है।

    इस दौरान श्री मनीष सिसोदिया ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से सीधा संवाद किया और शिक्षा ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए उनके विचार मांगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर घर और हर बच्चे की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच होनी चाहिए। एक देश की प्रगति पूरी तरह अपनी शिक्षा व्यवस्था पर निर्भर करती है। आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत के कई राज्य अभी भी सीखने की गुणवत्ता में गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था की अखंडता सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और सरकार की साझा जिम्मेदारी बनती है।

    शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए निरंतर प्रयासों और नए विचारों की जरूरत पर जोर देते हुए श्री सिसोदिया ने कहा, “सफलता केवल कड़ी मेहनत, अनुशासन और नई सोच से ही प्राप्त की जा सकती है। हमारे विद्यार्थी पहले ही साबित कर रहे हैं कि वे शिक्षा में देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार हैं।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजानें, 80 करोड़ की कॉकटेल 2 के लिए शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन को कितनी फीस मिली है?
    Next Article पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किया एलान

      July 22, 2026

      बलतेज पन्नू बोले-देश के युवा और किसान सड़कों पर, लेकिन भाजपा सरकार ने बातचीत के बजाय ज़ुल्म का सहारा लिया

      July 22, 2026

      मान सरकार की शिक्षा क्रांति से पंजाब के विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय शुरू करने में मिली बड़ी मदद 

      July 22, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी

      July 22, 2026

      कल्याणकारी योजनाओं के तहत DBT के ज़रिए लाभार्थियों…

      July 21, 2026

      Punjab News: ADC ने आठ ट्रैवल एजेंसियों के लाइसेंस रद्द किए

      July 21, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      ट्रंप का जेनरिक दवाओं पर 200% तक टैरिफ का ऐलान, कब से होगा लागू, भारतीय दवा उद्योग पर पडे़गी मार?

      By परवेश चौहानJuly 22, 2026

      Trump tariff on generic drugs : अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अब जेनेरिक दवाओं के…

      NEET पेपर लीक पर संसद में चर्चा को तैयार सरकार, राहुल गांधी से राजनीति नहीं करने की अपील: जेपी नड्डा | National

      July 22, 2026

      खाकी के पीछे खौफनाक चेहरा बेनकाब! यूपी पुलिस का बर्खास्त हेड कांस्टेबल निकला 12 लाख रुपये की लूट का मास्टरमाइंड

      July 22, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.