Close Menu
    What's Hot

    सर्राफा बाजार पर पश्चिम एशिया तनाव का साया

    June 2, 2026

    जगरों में मेडिकल स्टोर पर चेकिंग के दौरान हंगामा, नशीली…

    June 2, 2026

    देश में मानसून की आहट

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      देश में मानसून की आहट

      June 2, 2026

      2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

      June 2, 2026

      पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ममता ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

      June 1, 2026

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी में ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता भी रोकी

      June 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»देश में मानसून की आहट
    Breaking News

    देश में मानसून की आहट

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Monsoon Update : देश में मानसून की आहट
    Monsoon Update : देश में मानसून की आहट

    महाराष्टÑ और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में प्री मानसून बारिश की शुरुआत, आने वाले एक-दो दिन में मानसून के केरलम पहुंचने की उम्मीद

    Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : आखिर लंबे इंतजार के बाद देश में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को भारत में पहुचंना था लेकिन अल नीनो के प्रभाव के चलते इसके भारत पहुंचे में देरी हो गई। अब इसके दो-तीन दिन में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने की उम्मीद है।

    इस तरह से इस साल मानसून का भारत में आगमन निर्धारित समय से दो-तीन दिन देरी से हो रहा है। वहीं मानसून के भारत पहुंचने की आहट महसूस की जाने लगी है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरूआत हो चुकी है। जिससे मौसम विभाग को उम्मीद है कि मानसून अब जून के पहले सप्ताह तक भारत पहुंच सकता है।

    पश्चिमी विक्षोभ ने दिलाई गर्मी से राहत

    मई के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत के लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। इसके प्रभाव के ज्यादात्तर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में कमी आई और लू की स्थिति खत्म हो गई। जिसके कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है।

    मानसून को लेकर मौसम विभाग ने यह कहा

    आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है। वहीं उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।

    ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपराटा
    Next Article जगरों में मेडिकल स्टोर पर चेकिंग के दौरान हंगामा, नशीली…
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

      June 2, 2026

      पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ममता ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

      June 1, 2026

      पुतिन की बढ़ती उम्र और कमजोरी रोकने तकनीक बना रहा रूस

      June 1, 2026

      होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद करने की तैयारी में ईरान, अमेरिका से सीजफायर वार्ता भी रोकी

      June 1, 2026

      पेन-पेपर मोड में ही होगा नीट री-एग्जाम

      June 1, 2026

      आॅपरेशन सिंदूर से दुनिया में भारतीय हथियारों की डिमांड बढ़ी

      June 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      सर्राफा बाजार पर पश्चिम एशिया तनाव का साया

      By परवेश चौहानJune 2, 2026

      Gold Price Update : सर्राफा बाजार पर पश्चिम एशिया तनाव का साया दोनों में उतार-चढ़ाव…

      जगरों में मेडिकल स्टोर पर चेकिंग के दौरान हंगामा, नशीली…

      June 2, 2026

      देश में मानसून की आहट

      June 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.