महाराष्टÑ और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में प्री मानसून बारिश की शुरुआत, आने वाले एक-दो दिन में मानसून के केरलम पहुंचने की उम्मीद
Monsoon Update (द भारत ख़बर), नई दिल्ली : आखिर लंबे इंतजार के बाद देश में मानसून की आहट सुनाई देने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को भारत में पहुचंना था लेकिन अल नीनो के प्रभाव के चलते इसके भारत पहुंचे में देरी हो गई। अब इसके दो-तीन दिन में केरल और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में प्रवेश करने की उम्मीद है।
इस तरह से इस साल मानसून का भारत में आगमन निर्धारित समय से दो-तीन दिन देरी से हो रहा है। वहीं मानसून के भारत पहुंचने की आहट महसूस की जाने लगी है। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व बारिश की शुरूआत हो चुकी है। जिससे मौसम विभाग को उम्मीद है कि मानसून अब जून के पहले सप्ताह तक भारत पहुंच सकता है।
पश्चिमी विक्षोभ ने दिलाई गर्मी से राहत
मई के अंतिम सप्ताह में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने उत्तरी भारत के लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। इसके प्रभाव के ज्यादात्तर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई और तेज हवाएं चलीं। इससे तापमान में कमी आई और लू की स्थिति खत्म हो गई। जिसके कारण लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तर भारत में नौतपा दो-तीन दिन से बेअसर हो गया है।
मानसून को लेकर मौसम विभाग ने यह कहा
आमतौर पर 15 जुलाई तक मानसून पूरे भारत में फैल जाता है। आईएमडी के पूवार्नुमान के अनुसार, अगले दो-तीन दिन में मानसून दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों तथा दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के शेष हिस्सों में भी आगे बढ़ सकता है। वहीं उत्तर भारत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी यूपी में 5 जून तक छिटपुट बारिश, ओलावृष्टि व 70 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चलेंगी।
ये भी पढ़ें : Haryana Weather Update : हरियाणा में आज से बदलेगा मौसम, बारिश तेज हवाओं की संभावना

