Close Menu
    What's Hot

    जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी?

    June 2, 2026

    25 हजार से कम में तहलका मचाएगा Realme का नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

    June 2, 2026

    डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

      June 2, 2026

      इंडिया ब्लॉक को लेकर फिर एक्टिव हुई कांग्रेस, 8 जून को बुलाई बैठक

      June 2, 2026

      देश में मानसून की आहट

      June 2, 2026

      2-3 दिन में केरलम पहुंचेगा मानसून

      June 2, 2026

      पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में ममता ने 2 विधायकों को पार्टी से निकाला

      June 1, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश
    पंजाब

    डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    – डीजीपी ने राज्य में कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारियों, रेंज डीआईजी और सीपी/एसएसपी के साथ वर्चुअल मीटिंग की अध्यक्षता की

    – मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते पाकिस्तान को ड्रग फंड भेजने वाले हवाला ऑपरेटरों को निशाना बना रही है पंजाब पुलिस: डीजीपी गौरव यादव

    – सीपी/एसएसपी को लोक-केंद्रित पुलिसिंग सुनिश्चित करने के लिए लोगों, एसोसिएशनों और ग्राम सुरक्षा समितियों के साथ मीटिंग करने को कहा

    चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए बड़े प्रयास करते हुए डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने आज सभी फील्ड यूनिटों को पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और पुलिस गश्त को रणनीतिक नाकों, मोबाइल गश्त तथा वाहनों की जांच के माध्यम से और मजबूत करने के निर्देश दिए, ताकि लोगों में पुलिस का भरोसा और बढ़ाया जा सके और उनके लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।

    डीजीपी यहां अपने कार्यालय में जिलों/कमिश्नरेटों के पर्यवेक्षण अधिकारियों के रूप में तैनात सीनियर स्पेशल डीजीपी/एडीशनल डीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारियों, रेंज आईजीपी/डीआईजी, सभी पुलिस कमिश्नरों (सीपी) और सभी सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट (एसएसपी) के साथ वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य स्तरीय कानून एवं व्यवस्था समीक्षा मीटिंग की अध्यक्षता कर रहे थे। इस मीटिंग का मुख्य केंद्र पंजाब सरकार की प्रमुख पुलिसिंग प्राथमिकताओं पर जोर देना, अपराध स्थिति की समीक्षा करना और पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना था।

    डीजीपी गौरव यादव ने कहा, “मैंने सभी सीपी और एसएसपी को अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों में पुलिस नाके बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। इन नाकों पर अधिक से अधिक वाहनों की अच्छी जांच करने और अपराधिक तत्वों को रोकने तथा पूरे पंजाब में पुख्ता सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मोबाइल गश्त में तेजी लाने को भी कहा गया है।”

    उन्होंने जिला पुलिस प्रमुखों को आम लोगों में सुरक्षा और विश्वास को और मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक पुलिस फोर्स की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

    मीटिंग के दौरान, डीजीपी ने पंजाब सरकार की दो प्रमुख पहल – ‘युद्ध नशियां विरुद’ और ‘गैंगस्टरां ते पर वार’ की प्रगति की विस्तृत समीक्षा भी की।

    बड़े रणनीतिक बदलाव का खुलासा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि नशों के कारोबार में पैसे की सप्लाई रोकने के लिए पंजाब पुलिस गैर-कानूनी हवाला ऑपरेटरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई पर जोर दे रही है। डीजीपी ने आगे कहा, “हमारी जांच और प्राथमिकता उन मनी सप्लायर्स पर केंद्रित है जो मध्य-पूर्वी देशों के रास्ते फंडिंग को गैर-कानूनी हवाला नेटवर्क का उपयोग करके पाकिस्तान भेज रहे हैं। नशीले पदार्थों के व्यापार के फंडों को चैनलाइज करने वाले इन नेटवर्कों को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा और दोषियों को जल्द न्याय के घेरे में लाया जाएगा।”

    लोक-केंद्रित पुलिसिंग पर जोर देते हुए डीजीपी ने सभी सीपी और एसएसपी को आम लोगों और पुलिस फोर्स के बीच आपसी तालमेल बढ़ाने के निर्देश दिए। जिला प्रमुखों को पुलिस-जनता की भागीदारी को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्थानीय एसोसिएशनों, नागरिकों और ग्राम रक्षा समितियों (वीडीसी) के साथ लगातार मीटिंगें करने को भी कहा गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा
    Next Article 25 हजार से कम में तहलका मचाएगा Realme का नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब में एचपीसीएल का बड़ा निवेश सुनिश्चित किया; रिफाइनरी, बायोफ्यूल और बायोगैस प्रोजेक्ट अर्थव्यवस्था को देंगे बढ़ावा और रोजगार के अवसर पैदा करेंगे

      June 2, 2026

      जगरों में मेडिकल स्टोर पर चेकिंग के दौरान हंगामा, नशीली…

      June 2, 2026

      पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपराटा

      June 2, 2026

      दिल की बीमारी : गुरप्रीत कौर को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना ने दिया नया जीवन

      June 2, 2026

      पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% GST बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत

      June 1, 2026

      पंजाब में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

      June 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी?

      By श्वेता चौहानJune 2, 2026

      Roopali Ganguly: जानें अब कहां हैं महाभारत की द्रौपदी? सड़क पर पिटाई, 2 ब्रेन हैमरेज…

      25 हजार से कम में तहलका मचाएगा Realme का नया 5G फोन, फीचर्स जान हो जाएंगे हैरान

      June 2, 2026

      डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

      June 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.