फिल्म की डूबी नैया, सुपरस्टार भी नहीं बचा सका
Sonakshi Sinha, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोनाक्षी सिन्हा ने अपने 16 सालों के करियर में ना सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि साउथ सिनेमा में भी काम किया है। आज वो हिंदी सिनेमा की एक पॉपुलर एक्ट्रेस और जाना पहचाना नाम हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से फिल्म इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। उन्होंने साल 2010 में आई फिल्म दबंग के जरिए अपने एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी।

इस फिल्म में वो सलमान खान के अपोजिट दिखी थीं। डेब्यू फिल्म से ही उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। डेब्यू करने के 4 साल के बाद उन्होंने साउथ सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने एक ऐसे एक्टर के साथ काम किया था, जो उम्र में उनके पिता से सिर्फ 4 साल छोटा है। हालांकि उनकी उस फिल्म की नैया बॉक्स आॅफिस पर डूब गई थी।
39 साल की हो चुकी सोनाक्षी सिन्हा
आज यानी 2 जून को सोनाक्षी सिन्हा का बर्थडे है। वो 39 साल की हो चुकी हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर चलिए उनकी उस फिल्म के बारे में जानते हैं। यहां जिस फिल्म की बात हो रही है उसका नाम है लिंगा।

साल 2014 में आई थी लिंगा
लिंगा साल 2014 में आई थी, जो एक एक्शन थ्रिलर फिल्म थी। ये तमिल भाषा की पिक्चर थी। इसमें सोनाक्षी सुपरस्टार रजनीकांत के अपोजिट नजर आई थीं, जो उम्र में उनसे 36 साल बड़े हैं। रजनीकांत की उम्र 75 साल हैं। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा की उम्र 79 साल है।
लिंगा बॉक्स आॅफिस पर फ्लॉप हुई थी। इस फिल्म को बनाने में मेकर्स ने 125 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 152 करोड़ (ग्रॉस) रुपये कमाए थे। यानी बजट से सिर्फ 27 करोड़ ज्यादा। ये नेट नहीं ग्रॉस कलेक्शन था। ऐसे में इस फिल्म को फ्लॉप का टैग मिला था।

