Close Menu
    What's Hot

    Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

    June 2, 2026

    गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

    June 2, 2026

    जिला स्तरीय मासिक पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

    June 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

      June 2, 2026

      नेतन्याहू से बोले ट्रम्प-पागल हो गए हो क्या, लेबनान पर इजराइली हमले रोकने को कहा

      June 2, 2026

      कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने वंदे मातरम की अनिवार्यता पर सवाल उठाया

      June 2, 2026

      जेल भेजे गए पति समर्थ और सास गिरिबाला

      June 2, 2026

      इंडिया ब्लॉक को लेकर फिर एक्टिव हुई कांग्रेस, 8 जून को बुलाई बैठक

      June 2, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Tuesday, June 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दिल्ली»Delhi CM News : दिल्ली को मिलेगा मॉडल परिवहन सेवा केंद्र : सीएम रेखा गुप्ता
    दिल्ली

    Delhi CM News : दिल्ली को मिलेगा मॉडल परिवहन सेवा केंद्र : सीएम रेखा गुप्ता

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 2, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Delhi CM News : दिल्ली को मिलेगा मॉडल परिवहन सेवा केंद्र : सीएम रेखा गुप्ता
    Delhi CM News : दिल्ली को मिलेगा मॉडल परिवहन सेवा केंद्र : सीएम रेखा गुप्ता

    • बुराड़ी में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का औचक निरीक्षण, डीटीओ कार्यालय में अव्यवस्था पर सख्त नाराजगी, मूलभूत सुविधाएं तुरंत बहाल करने के निर्देश
    • ट्रांसपोर्ट सिस्टम को विश्वस्तरीय बनाएगी सरकार, बुराड़ी में नए एटीएस में हर साल जांचे जाएंगे 90 हजार कमर्शियल वाहन
    • डीटीओ ऑफिस के बाहर कतारें देख अधिकारियों को लगाई फटकार, बुनियादी सुविधाएं तुरंत सुधारने के आदेश

    Delhi CM News | द भारत ख़बर नेटवर्क | नई दिल्ली । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को परिवहन विभाग से संबंधित विभिन्न स्थलों का व्यापक निरीक्षण कर नागरिक सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और सेवा गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निमार्णाधीन आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन, जिला परिवहन कार्यालय, वाहन निरीक्षण इकाई और हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का दौरा किया।

    इस अवसर पर उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को व्यवस्थाओं में व्यापक सुधार के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी भवनों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्थाएं विकसित करना है जो नागरिकों को सम्मानजनक, पारदर्शी और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करें। परिवहन विभाग से प्रतिदिन हजारों नागरिक जुड़े होते हैं इसलिए यहां की प्रत्येक सुविधा नागरिक-केंद्रित होनी चाहिए।

    मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन एटीएस परियोजना का किया निरीक्षण

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सबसे पहले निमार्णाधीन आॅटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन परियोजना का निरीक्षण किया और अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने बताया कि नए स्टेशन में एक समय में 5 वाहनों की जांच की जा सकेगी और प्रतिवर्ष 80 से 90 हजार व्यावसायिक वाहनों की फिटनेस जांच की क्षमता विकसित होगी।

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने परियोजना के डिजाइन, क्षमता, जल निकासी व्यवस्था और भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विस्तार की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा इसे निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

    मुख्यमंत्री ने रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की आवश्यकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि इतने बड़े परिसर में वर्षा जल के संरक्षण की समुचित व्यवस्था अनिवार्य रूप से विकसित की जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की पारंपरिक व्यवस्था के बजाय अधिकतम वर्षा जल को भूजल पुनर्भरण के लिए उपयोग में लाया जाए।

    डीटीओ कार्यालय में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

    निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने डीटीओ कार्यालय का भी दौरा किया और ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण के लिए आए नागरिकों से सीधे संवाद किया। बातचीत के दौरान अनेक लोगों ने बताया कि उन्हें लंबे समय तक भवन के बाहर प्रतीक्षा करनी पड़ती है। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, साफ पीने का पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं का अभाव है।

    मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से भवन के बाहर प्रतीक्षा करने के लिए बाध्य न किया जाए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी आवेदकों को भवन के भीतर बैठने की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि जो नागरिक सरकारी सेवाएं प्राप्त करने आते हैं, वे सम्मानजनक व्यवहार और बेहतर सुविधाओं के अधिकारी हैं। सरकारी सेवाओं के लिए आने वाले लोगों को भीषण गर्मी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव में प्रतीक्षा करवाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्याप्त क्षमता वाला आधुनिक प्रतीक्षालय विकसित किया जाए, जहां बैठने की समुचित व्यवस्था, पीने के साफ एवं ठंडे पानी, पंखे, कूलर, स्वच्छ शौचालय और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों।

    पुराने परिसरों के पुनर्विकास की तैयारी, बनेगा समग्र मास्टर प्लान

    डीटीओ परिसर की स्थिति का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केवल मरम्मत पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर संपूर्ण परिसर के पुनर्विकास की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरे परिसर का एक समग्र पुनर्विकास प्लान तैयार किया जाए|

    जिसमें नागरिक सुविधाएं, पार्किंग, हरित क्षेत्र, प्रशासनिक कार्यालय, प्रशिक्षण सुविधाएं और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक बुनियादी ढांचे का विकास किया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतने बड़े परिसर का अधिकतम और बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए तथा इसे एक मॉडल परिवहन सेवा केंद्र के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

    वाहन निरीक्षण प्रणाली को आधुनिक तकनीक से किया जाएगा अपग्रेड

    मुख्यमंत्री ने वर्तमान वाहन निरीक्षण इकाई का भी निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि इकाई कार्यरत है, लेकिन वहां उपयोग की जा रही कई संरचनाएं और सुविधाएं काफी पुरानी हो चुकी हैं। इस पर उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वाहन निरीक्षण प्रणाली को नवीनतम तकनीकों के अनुरूप उन्नत किया जाए ताकि फिटनेस परीक्षण अधिक वैज्ञानिक, पारदर्शी और प्रभावी बन सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक आधारित परीक्षण व्यवस्था सड़क सुरक्षा को और मजबूत करेगी और नागरिकों का विश्वास भी बढ़ाएगी।

    हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षुओं से संवाद

    इसके बाद मुख्यमंत्री ने हेवी मोटर व्हीकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का दौरा किया। उन्होंने ड्राइविंग सिमुलेशन कक्ष, तकनीकी प्रशिक्षण प्रयोगशालाओं, इंजन एवं वाहन प्रणाली प्रशिक्षण कक्षों तथा कक्षाओं का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षकों और प्रशिक्षुओं से संवाद कर प्रशिक्षण प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

    उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं और चालकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कुशल, अनुशासित और जिम्मेदार चालक सड़क सुरक्षा की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होते हैं। उन्होंने संस्थान में उपलब्ध सिमुलेशन आधारित प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना करते हुए सुझाव दिया कि प्रशिक्षण की गुणवत्ता और परिणामों का समय-समय पर स्वतंत्र मूल्यांकन भी किया जाए ताकि प्रशिक्षित चालकों की दक्षता को और बेहतर बनाया जा सके।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार परिवहन क्षेत्र में व्यापक सुधारों के लिए प्रतिबद्ध है। आधुनिक परीक्षण केंद्र, बेहतर प्रशिक्षण संस्थान, नागरिक-अनुकूल कार्यालय और तकनीक आधारित सेवाएं इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। दिल्ली के नागरिकों को ऐसी परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी जो पारदर्शी, सुविधाजनक, सुरक्षित और विश्वस्तरीय हों। निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी निदेर्शों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी और प्रत्येक सुविधा को नागरिकों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

    Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में SIR के तहत घर-घर जाकर 25 जून 2026 से…
    Next Article दर्द और अकेलेपन से भरी रही मीना शौरी की जिंदगी
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

      June 2, 2026

      4.70 लाख लोगों तक पहुंची राहत सामग्री

      June 2, 2026

      दिल्ली सरकार का उद्देश्य विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करना : सिरसा

      June 2, 2026

      पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर युवक की चाकू से गोदकर हत्या

      June 2, 2026

      दिल्ली में पांच मंजिला इमारत ढही

      May 31, 2026

      दिल्ली में आईएसआई से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 9 एजेंट गिरफ्तार

      May 30, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे : सीएम रेखा गुप्ता

      By परवेश चौहानJune 2, 2026

      Goa and Telangana Foundation Day : गोवा व तेलंगाना देश के गौरव को नई ऊंचाइयों…

      गुजरात में भीषण सड़क हादसा, 2 बसों की टक्कर में 7 लोगों की मौत

      June 2, 2026

      जिला स्तरीय मासिक पीएनडीटी तथा एनकोर्ड की समीक्षा बैठक आयोजित

      June 2, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.