5 जुलाई को 14 साल छोटी गौरी स्प्रैट संग बंधेंगे शादी के बंधन में
Aamir Khan, (द भारत ख़बर), मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान तीसरी शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम गौरी स्प्रैट है। दोनों साल 2023 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसे ही शादी की तारीख सामने आई है, दोनों ही सुर्खियों में आ गए। इस बीच चलिए जानते हैं कि गौरी कौन हैं, वो कहां की रहने वाली हैं और क्या काम करती हैं।
हेयर ड्रेसिंग और ब्यूटी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं गौरी स्प्रैट

गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं। वो उम्र में आमिर खान से 14 साल छोटी हैं। आमिर 61 साल के हैं और गौरी 47 की हैं। उनके एजुकेशन की बात करें तो उन्होंने ऊटी के ब्लू माउंटेन स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई की थी। उसके बाद उन्होंने लंदन के यूनिवर्सिटी आॅफ आर्ट्स से फैशन स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की। जहां एक तरफ आमिर हिंदी सिनेमा का एक बड़ा नाम हैं तो वहीं गौरी हेयर ड्रेसिंग और ब्यूटी बिजनेस से जुड़ी हुई हैं।
26 साल पहले हुई थी मुलाकात, 2023 में डेट करना शुरू किया
गौरी बेंगुलुरु में अपनी मां द्वारा शुरू किया गया सैलून का बिजनेस संभालती हैं। इसके अलावा वो आमिर की प्रोडक्शन कंपनी आमिर खान प्रोडक्शन से भी जुड़ी हुई हैं। आमिर और गौरी की पहली मुलाकात अब से लगभग 26 साल पहले हुई थी। पिछले साल आमिर ने खुद कहा था कि वो दोनों 25 सालों से एक दूसरे को जानते हैं, लेकिन दोनों ने साल 2023 से एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था।

गौरी की दूसरी शादी
दरअसल, आमिर अपने एक कजिन के जरिए गौरी से पहली बार मिले थे। बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। उसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। ये गौरी की दूसरी शादी है। पहली शादी से गौरी का एक सात साल का बेटा है।
आमिर ने पिछले साल 14 मार्च 2025 को अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर गौरी को मीडिया के सामने इंट्रोड्यूस किया था और रिश्ते में होने की बात कही थी। लगभग तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ब्लैक स्विमवियर में छाईं एक्ट्रेस, पति संग वेकेशन की तस्वीरें हुईं वायरल

