Close Menu
    What's Hot

    258 ग्राम हेरोइन और एक देसी रिवॉल्वर के साथ 4 युवकों…

    June 3, 2026

    तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

    June 3, 2026

    कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

    June 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

      June 3, 2026

      Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

      June 3, 2026

      विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

      June 3, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

      June 3, 2026

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Wednesday, June 3
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»Breaking News»कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली
    Breaking News

    कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

    अंकित कुमारBy अंकित कुमारJune 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली
    Karnataka CM: कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

    सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे शिवकुमार
    Karnataka CM, (द भारत ख़बर), बेंगलुरु: डीके शिवकुमार कर्नाटक के सीएम बन गए है। आज बेंगलुरु के लोक भवन में शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शिवकुमार सिद्धारमैया की जगह राज्य की कमान संभालेंगे। शिवकुमार को 30 मई को कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुना गया था। सिद्धारमैया ने 28 मई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

    सिद्धारमैया 20 मई 2023 से 28 मई 2026 तक मुख्यमंत्री रहे। 1962 में बेंगलुरु के पास कनकपुरा में जन्मे डीके वोक्कालिगा समुदाय से हैं। वह कनकपुरा से ही विधायक हैं। कांग्रेस में उनकी पहचान ऐसे नेता की है जो पार्टी विधायकों को टूटने से बचाते हैं। किसी भी बड़े आॅपरेशन, चुनाव मैनेजमेंट, प्रचार या गुप्त रणनीतियों के लिए जिस वित्तीय और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की जरूरत होती है, उसे वे बखूबी मैनेज कर लेते हैं।

    सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र मंत्रिमंडल में शामिल

    उनके अलावा जी परमेश्वर ने नए डिप्टी चीफ मिनिस्टर पद की शपथ ली। शिवकुमार के साथ 13 विधायक भी शपथ ले रहे हैं। इनमें पूर्व सीएम सिद्धारमैया के एमएलसी बेटे यतींद्र सिद्धारमैया भी शामिल हैं।

    डीके के पास 1400 करोड़ की संपत्ति, 50 दिन रहे तिहाड़ में, आय से ज्यादा संपत्ति मामले में सीबीआई कर रही जांच

    कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे डीके शिवकुमार देश के सबसे अमीर नेताओं में हैं। उनके पास 1413 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है। वह रियल एस्टेट, खनन, होटल कारोबारी हैं। डीके पर 19 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।

    ईडी उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग के दो केस में जांच कर रही है। 2017 में आयकर विभाग के छापे में इनके घर 8.5 करोड़ रुपए मिले थे। इसी केस में वह 2019 में गिरफ्तार हुए। उन्हें 50 दिन तिहाड़ में बिताने पड़े थे। सीबीआई आय से ज्यादा संपत्ति के एक मामले में जांच कर रही है।

    ये भी पढ़ें: ममता बनर्जी की टीएमसी दोफाड़, 58 एमएलए ने बनाया अलग गुट

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleडीसी साहिल गुप्ता के मार्गदर्शन में आयुष विभाग ने जन जागरण यात्राओं की तैयार की रूपरेखा
    Next Article तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान
    अंकित कुमार

      मिलती जुलती ख़बरें

      Sonam Wangchuk: सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके देशप्रेमी, बदलाव चाहते हैं: सोनम वांगचुक

      June 3, 2026

      विदेशी निवेशकों की लगातार बिकवाली से घरेलू शेयर बाजार में हाहाकार

      June 3, 2026

      अमेरिका ने ईरान पर की आर्थिक स्ट्राइक

      June 3, 2026

      दोबारा युद्ध की आग में झुलसना शुरू हुआ पश्चिम एशिया

      June 3, 2026

      विदेशियों के लिए भारत में रहने के नियम बदले

      June 3, 2026

      Annamalai: अन्नामलाई ने भाजपा छोड़ी

      June 2, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      258 ग्राम हेरोइन और एक देसी रिवॉल्वर के साथ 4 युवकों…

      By श्वेता चौहानJune 3, 2026

      Punjab News: बठिंडा पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़े अभियान में…

      तीसरी शादी करने वाले हैं आमिर खान

      June 3, 2026

      कर्नाटक के सीएम बने डीके शिवकुमार, संविधान हाथ में लेकर शपथ ली

      June 3, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.