जन्नत गर्ल ने सोफे पर दिए किलर पोज
Sonal Chauhan, (द भारत ख़बर), मुंबई: सोनल चौहान ने अभिनेता इमरान हाशमी की कल्ट फिल्म जन्नत से हिंदी सिनेमा में बतौर एक्ट्रेस कदम रखा। आज के समय में वह इंडस्ट्री की बेहद खूबसूरत और कमाल की अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। फिलहाल उनका नाम लेटेस्ट तस्वीरों को लेकर चर्चा में बना हुआ है। सोमवार देर शाम को सोनल चौहान ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें सोनल अपनी कातिलानाओं अदाओं और किलर लुक्स की बदौलत सुर्खियां बटोर रही हैं।

सोनल चौहान की जिन फोटोज के बारे में इस लेख में बात की जा रही हैं, वह उनके लेटेस्ट फोटोशूट की हैं, जिन्हें अभिनेत्री ने अपने आॅफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। आलम ये है कि अब उनकी ये तस्वीरें चर्चा में आ गई हैं। बात की जाए सोनल चौहान की इन लेटेस्ट तस्वीरों के बारे में तो इनमें एक्ट्रेस ने वाइन कलर का थाई-हाई स्लिट गाउन कैरी कर रखा है, जिसमें उनका लुक बेहद गॉर्जियस और हॉट लग रहा है। इसी कारण एक्ट्रेस की फोटोज इंटरनेट पर आग लग रही हैं।

आलम ये है कि सोनल चौहान ने अपनी लेटेस्ट फोटोज में हॉटनेस का तड़का लगाया है। उनका बोल्ड अंदाज और कातिलानाएं अदाएं फैंस को काफी पसंद आ रही है। जिसकी वजह से फैंस उनकी इंस्टा फोटोज पर जमकर लाइक्स और कमेंट्स कर रहे हैं। गौर किया जाए सोनल चौहान की आने वाली फिल्म की तरफ तो उसमें फिल्म मिजार्पुर का नाम शामिल है। जिसे जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज करने का एलान किया जा सकता है। इस मूवी में सोनल का किरदार काफी अहम रहने वाला है।

जन्नत से शानदार डेब्यू करने के बाद बतौर एक्ट्रेस सोनल चौहान बॉलीवुड की कई पॉपुलर मूवीज का हिस्सा रही हैं। जिनमें 3जी, द पावर और हमशक्ल जैसी कई फिल्मों का नाम शामिल हैं। इसके अलावा वह साउथ सिनेमा में भी कई फिल्मों में नजर आई हैं।
ये भी पढ़ें: पिता से 4 साल छोटे एक्टर की हीरोइन बनीं सोनाक्षी सिन्हा

