Close Menu
    What's Hot

    घर की आर्थिक हालत सुधारने ऑस्ट्रेलिया गए करनाल के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

    November 1, 2026

    पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    November 1, 2026

    1984 सिख दंगों का जिक्र कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

    November 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ गैस, लगातार तीसरे महीने बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम | Economy

      November 1, 2026

      IMD Alert: कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से हिमाचल तक मौसम का हाल, कहां भारी बारिश की चेतावनी | National

      November 1, 2026

      पान मसाला एड मामले में शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ की बढ़ी मुश्किलें ! महाराष्ट्र FDA ने पूरी की जांच | National

      October 31, 2026

      उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 15 IAS अफसरों का तबादला

      October 31, 2026

      जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सालों की दोस्ती रिश्ते में बदली

      October 31, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, November 2
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»हरियाणा»अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?
    हरियाणा

    अंबाला का ये मेला 125 साल पुराना, जानिए कब आएंगे हिंडोले, इस बार क्या होगा अलग?

    प्रमोद रिसालियाBy प्रमोद रिसालियाSeptember 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    अंबाला. हरियाणा के अंबाला की पहचान सिर्फ ब्रिटिशकालीन इमारतों और पुराने बाजारों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहर की धार्मिक परंपराएं भी इसकी विरासत का अहम हिस्सा हैं. इन्हीं परंपराओं में शामिल है ऐतिहासिक वामन द्वादशी मेला जिसका आयोजन पिछले करीब 125 वर्षों से होता आ रहा है. उत्तर भारत में इस मेले का आयोजन अंबाला और पटियाला में ही किया जाता है. इस बार अंबाला शहर की पुरानी अनाज मंडी में 21, 22 और 23 सितंबर को मेले का आयोजन होगा. मेले की सबसे खास बात भगवान वामन के पांच हिंडोले हैं, जो अंबाला शहर के अलग-अलग मंदिरों से शोभायात्रा के रूप में पुरानी अनाज मंडी पहुंचेंगे. पहला हिंडोला बड़ा ठाकुरद्वारा मंदिर से लाया जाएगा. तीन दिनों तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं के लिए भजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, शोभायात्रा और दूसरे आकर्षण भी रहेंगे.

    कहां मिलेंगे बाकी हिंडोले

    लोकल 18 से अंबाला शहर सनातन धर्म सभा के प्रधान नरेश अग्रवाल बताते हैं कि वामन द्वादशी मेले का इतिहास बहुत पुराना है. सनातन धर्म सभा की ओर से आयोजित इस मेले में कई मंदिरों से पांच हिंडोले पुरानी अनाज मंडी लाए जाते हैं. इसके बाद उन्हें भव्य पंडाल में विराजमान करवाया जाता है, जहां श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. 21 सितंबर को पूर्व मंत्री असीम गोयल ठाकुरद्वारा मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत करेंगे. इस दौरान वह पहला हिंडोला स्वयं उठाकर शोभायात्रा में शामिल होंगे. इसके बाद शोभायात्रा अंबाला शहर के बाजारों से होकर गुजरेगी, जिसमें दूसरे मंदिरों से आने वाले चार हिंडोले भी शामिल होंगे. सभी हिंडोलों को पुरानी अनाज मंडी में स्थापित किया जाएगा.

    नरेश अग्रवाल बताते हैं कि हिंडोलों की स्थापना के बाद शाम को भव्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस दौरान श्रद्धालुओं पर ड्रोन के माध्यम से फूलों की वर्षा भी की जाएगी. कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे. पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू अपनी प्रस्तुति देंगे. 22 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय भजन गायिका गौरामणी आएंगी. 22 सितंबर को सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू होंग. इस दिन कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.

    मेले के अंतिम दिन (23 सितंबर) कई बैंडों की सलामी के बाद पुरानी अनाज मंडी से शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा अंबाला शहर के विभिन्न बाजारों से होती हुई ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचेगी, यहां नवरंग राय तालाब में भगवान वामन के हिंडोलों को डुबकी लगाई जाएगी. इसके बाद सभी हिंडोले अपने-अपने मंदिरों में वापस ले जाकर स्थापित किए जाएंगे. शोभायात्रा में जयपुर का विष्णु बैंड, आगरा का सुदीत बैंड, बालाजी बैंड, कमल बैंड, ग्रेट पॉपुलर बैंड, रवि बैंड और महादेव बैंड शामिल होंगे. मेरठ से झांकियां भी मंगवाई गई हैं.

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअरविंद केजरीवाल बोले- पंजाब से सीखकर अपने राज्यों में भी नशा खत्म करे बीजेपी
    Next Article बलतेज पन्नू बोले- मान सरकार का नशों और गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त अभियान; दुनिया भर से अपराधियों को वापस लाया जा रहा है
    प्रमोद रिसालिया
    • Website

    प्रमोद रिसालिया एक अनुभवी राजनीतिक पत्रकार हैं, जो 'भारत खबर' वेब पोर्टल से जुड़े हुए हैं। उन्हें जमीनी राजनीति की बारीक समझ और तेज विश्लेषण के लिए जाना जाता है। प्रमोद लगातार राष्ट्रीय और क्षेत्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग और विश्लेषण करते हैं। उनकी लेखनी में तथ्यों की सटीकता और जन सरोकारों की गहराई साफ झलकती है। राजनीतिक घटनाक्रमों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ वे चुनावी विश्लेषण और सत्ता के समीकरणों पर भी पैनी नजर रखते हैं।

    मिलती जुलती ख़बरें

    घर की आर्थिक हालत सुधारने ऑस्ट्रेलिया गए करनाल के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

    November 1, 2026

    पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    November 1, 2026

    1984 सिख दंगों का जिक्र कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

    November 1, 2026

    Panchkula Horror | Panchkula School Horror

    November 1, 2026

    ‘7 साल से कम को नहीं मिलती सजा’, पंचकूला में बच्ची पर हमले का जिम्मेदार कौन? फरीदाबाद के वकीलों से जानिए

    November 1, 2026

    अलमारी की दिशा बदलते ही बदल जाएगी किस्मत, वास्तु शास्त्र में बताई गई ऐसी ट्रिक, फरीदाबाद के पंडित जी से जानिए

    November 1, 2026
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    ताज़ा खबर

    घर की आर्थिक हालत सुधारने ऑस्ट्रेलिया गए करनाल के युवक की सड़क हादसे में मौत, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

    By प्रमोद रिसालियाNovember 1, 2026

    Haryana News: करनाल से एक दुखद खबर सामने आई है। अपने परिवार की आर्थिक हालत…

    पंचकूला के सरकारी स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, परिवार ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

    November 1, 2026

    1984 सिख दंगों का जिक्र कर राहुल गांधी और कांग्रेस पर बरसे अमित शाह

    November 1, 2026
    चर्चित ख़बरें

    देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

    दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

    मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

    Subscribe to News

    Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

    Advertisement

    TBK Media Private Limted

    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • Editorial Team
    • Corrections Policy
    • Ethics Policy
    • Fact-Checking Policy
    • List ItemOwnership & Funding Information
    • Disclaimer
    • Sitemap
    © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.