फ्लोरिडा में वेकेशन एन्जॉय कर रही एक्ट्रेस
Avneet Kaur, (द भारत ख़बर), मुंबई: एक्टिंग के अलावा अवनीत कौर सोशल मीडिया की भी पॉपुलर स्टार हैं। इंस्टाग्राम पर उनके करोड़ों फैंस हैं। वह जब भी अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं, वो इंटरनेट पर छा जाते हैं। अवनीत कौर इन दिनों फ्लोरिडा में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने मियामी बीच से अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं जो अब अपलोड होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गई हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में अवनीत कौर बिकिनी पहने हद से ज्यादा बोल्ड लग रही हैं। फोटोज में एक्ट्रेस ब्लू बिकिनी में कहर ढहा रही हैं।

लिखा, अगर मैं गायब हो जाऊं तो समझो कि मैं मियामी में हूं
मियामी बीच में बिकिनी पहने अवनीत कौर ने एक से बढ़कर एक कातिलाना पोज देकर फैंस की धड़कनें बढ़ा दीं। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, अगर मैं गायब हो जाऊं तो समझो कि मैं मियामी में हूं। अवनीत कौर की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर छा गई। चंद घंटों में ही अवनीत की इन तस्वीरों को लाखों लोगों ने लाइक कर दिया और कमेंट की बाढ़ आ गई है।

आखिरी बार लव की अरेंज मैरिज में नजर आई थी अवनीत कौर

अवनीत कौर को आखिरी बार सनी सिंह की फिल्म लव की अरेंज मैरिज में देखा गया था। इससे पहले वह नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ भी टीकू वेड्स शेरू में नजर आई थीं। फिल्मों से ज्यादा अवनीत कौर को टीवी शोज से पॉपुलैरिटी मिली है। वह चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर कई सुपरहिट टीवी शोज में काम कर चुकी हैं जिनमें अलादीन नाम तो सुना होगा, चंद्र नंदिनी, मेरी मां, एक मुट्ठी आसमान शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: पिंक बिकिनी में काइली जेनर ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

