ट्रेडिशनल वियर में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
Wamiqa Gabbi, (द भारत ख़बर), मुंबई: वामिका गब्बी ने हाल ही में ट्रेडिशनल वियर में कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने गोल्डन-पीच कलर का लहंगा पहना हुआ है जो उन पर काफी जंच रहा है। वामिका की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक ने कमेंट सेक्शन में लिखा, मेरी गर्ल गोल्ड से ज्यादा कीमती है। एक ने लिखा, वामी आप धरती पर एंजल की तरह हो। एक यूजर ने कमेंट किया, कितनी खूबसूरत हो आप।

वामिका गब्बी को शैंपेन-कलर के लहंगे सेट में देखा गया, जिस पर लिज पॉल का बारीक जर्दोजी का काम किया गया है। उन्होंने माया संघवी ज्वेल्स की ज्वेलरी के साथ अपना लुक तैयार किया। उनकी ड्रेस लिज पॉल आॅफिशियल ने डिजाइन की थी।

सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और वह अक्सर फैशन से जुड़े नए ट्रेंड्स शेयर करती रहती हैं। फैन उनकी पोस्ट को लेकर खासे एक्साइटेड हैं और उनके लुक की सराहना करते हैं।
भूत बंगला नजर आई थी वामिका

पिछली बार वामिका को भूत बंगला में देखा गया था जिसमें उनके साथ अक्षय कुमार ने काम किया था। हॉरर कॉमेडी में उनका डबल रोल था और यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। वहीं हाल ही में वे पति पत्नी और वो दो में नजर आई थी जिसमें उनके साथ आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान थीं।
आने वाली फिल्में

वामिका की पाइपलाइन में कई फिल्में हैं जिनमें जी2 (गूदाचारी 2) शामिल हैं, इस फिल्म में वे इमरान हाशमी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वे दिल का दरवाजा खोल ना डार्लिंग, जीनी, कुकु की कुंडली, टीकीटाका जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़ें: बोल्ड बिकिनी लुक में बीच पर बिखेरे जलवे, हसीना की अदाओं ने जीता दिल

