Close Menu
    What's Hot

    शैंपेन लंहगे में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

    June 7, 2026

    अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

    June 7, 2026

    हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

    June 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026

      अमेरिका ने तोड़ा सीजफायर : ईरान

      June 7, 2026

      सीबीएसई 12वीं की वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने की कल अंतिम तारीख

      June 7, 2026

      सुरक्षा कटौती से नाराज राबड़ी देवी ने बंगले से हटाए सभी पुलिसकर्मी, तेजस्‍वी ने भी लौटाई सुरक्षा

      June 6, 2026

      सरेंडर नहीं करेंगे खान सर, सोमवार को दायर करेंगे अग्रिम जमानत याचिका

      June 6, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Sunday, June 7
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»दुनिया»अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष
    दुनिया

    अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

    परवेश चौहानBy परवेश चौहानJune 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    Business News Update : अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष
    Business News Update : अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

    भारत में बढ़ सकता है महंगाई आधारित मंदी का जोखिम

    Business News Update (द भारत ख़बर), बिजनेस डेस्क : पिछले दिनों आरबीआई की मौद्रिक नीति की बैठक के बाद जहां गुरुवार को रिजर्व बैंक आफ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने महंगाई को काबू करने की सरकार से अपील की थी। मल्होत्रा ने कहा था कि यदि सरकार ने इसपर जल्द काबू न पाया तो देश की अर्थव्यवस्था को इसके विपरीत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। वहीं अब एक वित्तीय सेवा फर्म जिसका नाम नुवामा है ने भी ऐसा ही अनुमान जाहिर किया है।

    अपनी रिपोर्ट में इस फर्म ने कहा है कि भू-राजनीतिक तनाव और ईरान संकट से तेल आपूर्ति में संभावित बाधा भारत के लिए महंगाई आधारित मंदी का जोखिम बढ़ा सकती है। सकल घरेलू उत्पाद विश्लेषण रिपोर्ट में यह चेतावनी दी है। यह तब हुआ है जब देश की अर्थव्यवस्था ने वित्त वर्ष 2026 को उम्मीद से बेहतर वृद्धि के साथ समाप्त किया।

    फर्म ने अपनी रिपोर्ट में यह कहा

    वित्तीय सेवा फर्म ने आगाह किया कि वित्त वर्ष 2027 अधिक चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मार्च तिमाही में स्वस्थ आर्थिक गतिविधि के बावजूद यह आशंका जताई गई है। रिपोर्ट के अनुसार, बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव से इनपुट लागत ऊंची रह सकती है। इससे परिवारों की वास्तविक आय पर भी असर पड़ेगा। अर्थव्यवस्था पहले से ही मुद्रास्फीति के दौर में है। एक लंबा आपूर्ति झटका, खासकर कमजोर मानसून के साथ, मुद्रास्फीतिजनित मंदी का जोखिम बढ़ाता है।

    महंगाई आधारित मंदी वह स्थिति है जब आर्थिक वृद्धि धीमी होती है और महंगाई ऊंची बनी रहती है। वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में भारत की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि 7.8 फीसदी रही थी। पूरे वित्त वर्ष की वृद्धि वित्त वर्ष 2025 के 7.1 फीसदी से बढ़कर 7.7 फीसदी हो गई थी।

    राहत की बात भी बताई

    रिपोर्ट में कुछ घरेलू कारकों का भी उल्लेख किया गया है जो नकारात्मक जोखिमों को सीमित कर सकते हैं। भारतीय रिजर्व बैंक का कुशल तरलता प्रबंधन इसमें सहायक होगा। रुपये का अपेक्षाकृत कम मूल्यांकन और स्वस्थ ऋण वृद्धि भी गिरावट को कम करने में मदद कर सकती है। वित्त वर्ष 2026 में निवेश में तेजी आई थी, जो मार्च तिमाही में 10.8 फीसदी तक पहुंच गया।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान
    Next Article शैंपेन लंहगे में वामिका गब्बी ने ढाया कहर
    परवेश चौहान

      जब मैं माइक लेकर निकलता हूं, तो खबरें खुद चलकर मेरे पास आती हैं। “On ground” मेरी पहचान है और “On point” मेरी स्टाइल।

      मिलती जुलती ख़बरें

      देश के आर्थिक विकास के लिए जमीनी सुधार जरूरी : पीएम

      June 7, 2026

      विदेशी निवेशकों को आकर्षित करेंगे आरबीआई के नए प्रयास : रिपोर्ट

      June 7, 2026

      रसोई गैस के बढ़े दाम, घरेलू सिलेंडर 29 रुपए हुआ महंगा

      June 7, 2026

      हम भारत के साथ जल्द व्यापार समझौता करेंगे : ट्रंप

      June 5, 2026

      भारत-अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने व्यापार समझौते पर किया मंथन

      June 5, 2026

      पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर काबू रखना जरूरी : आरबीआई

      June 5, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      शैंपेन लंहगे में वामिका गब्बी ने ढाया कहर

      By श्वेता चौहानJune 7, 2026

      Wamiqa Gabbi: शैंपेन लंहगे में वामिका गब्बी ने ढाया कहर ट्रेडिशनल वियर में शेयर की…

      अर्थव्यवस्था के लिए चुनौतीपूर्ण होगा वर्तमान वित्त वर्ष

      June 7, 2026

      हीट वेव को लेकर 3 दिन का येलो अलर्ट, 45 के पार पहुंचेगा तापमान

      June 7, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.