Close Menu
    What's Hot

    आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया

    June 8, 2026

    Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

    June 8, 2026

    मां बनने वाली हैं नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति

    June 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    • होम
    • बड़ी ख़बर

      टीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आए

      June 8, 2026

      मॉरीशस से चागोस द्वीप खरीदने पर विचार कर रहा अमेरिका

      June 8, 2026

      टीएमसी नेता जहांगीर खान नेपाल से गिरफ्तार

      June 8, 2026

      बंगाल में टीएमसी नेताओं का विरोध, एक का सिर मुंडवाया

      June 8, 2026

      राहुल बोले- 18 साल का सार्थक सीबीआई से तेज निकला, सीबीएसई के ओएसएम पोर्टल की गड़बड़ी उजागर की

      June 7, 2026
    • दुनिया
    • भारत
    • राजनीति
    • राज्य
    • खेल
    • टेक
    • मनोरंजन
    Monday, June 8
    SUBSCRIBE
    Latest Hindi News, Delhi News (दिल्ली न्यूज),  aaj ki taaja khabar, Today Breaking News, Trending
    Home»पंजाब»गुरदासपुर स्टेट यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एआई, रोबोटिक्स सहित 5 नए कोर्स शुरू होंगे
    पंजाब

    गुरदासपुर स्टेट यूनिवर्सिटी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एआई, रोबोटिक्स सहित 5 नए कोर्स शुरू होंगे

    श्वेता चौहानBy श्वेता चौहानJune 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Pinterest Email Copy Link


    • पंजाब के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी और फार्मास्युटिकल शिक्षा प्रदान करने के लिए भगवंत मान सरकार विश्वविद्यालयों को बना रही है भविष्य उन्मुख: हरजोत सिंह बैंस

    पंजाब में तकनीकी और पेशेवर शिक्षा को बढ़ावा देने के व्यापक प्रयासों के तहत  शिक्षा मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की कि सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी, गुरदासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से पांच नए उद्योग एवं कौशल-आधारित पाठ्यक्रम शुरू किए जा रहे हैं।

    बैंस ने कहा कि नए पाठ्यक्रमों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग में बी.टेक, रोबोटिक्स एवं एआई में बी.टेक, बी.फार्मेसी, बी.एससी. एग्रीकल्चर तथा एम.सी.ए., एम.बी.ए. और एम.एससी. के पांच वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शामिल हैं।

    शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह कदम सीएम मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के उच्च शिक्षा को रोजगारोन्मुख और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के व्यापक दृष्टिकोण का हिस्सा है। उन्होंने कहा, “सिर्फ सिद्धांत और परीक्षा-केंद्रित शिक्षा का पुराना मॉडल अब अप्रासंगिक हो चुका है। इसलिए हम इसे व्यावहारिक प्रशिक्षण, प्रयोगशाला-आधारित सीखने और वास्तविक जीवन की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित कर रहे हैं। सरदार बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी अब केवल डिग्री प्रदान करने वाला संस्थान नहीं, बल्कि नवाचार और उद्यमशीलता के इच्छुक युवाओं के लिए एक लॉन्चपैड बनेगी।”

    शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रत्येक विद्यार्थी के लिए एक सेमेस्टर अवधि की अनिवार्य इंटर्नशिप तथा लाइव प्रोजेक्ट्स में भाग लेना आवश्यक होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि जब कोई छात्र स्नातक बने, तब वह पहले से ही उद्योग के लिए पूरी तरह तैयार हो। उन्होंने कहा कि यह केवल पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं, बल्कि पंजाब में सीखने, कमाने और आगे बढ़ने की संस्कृति में एक क्रांतिकारी परिवर्तन है।

    शिक्षा मंत्री ने जोर देकर कहा कि यह पहल राज्य से प्रतिभा और कौशल के पलायन की प्रवृत्ति को रोकने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अब पंजाब के अभिभावकों को अपने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी या फार्मास्युटिकल शिक्षा के लिए मजबूरी में राज्य से बाहर भेजने की आवश्यकता नहीं होगी, क्योंकि मान सरकार पंजाब में ही भविष्य की जरूरतों के अनुरूप आधुनिक विश्वविद्यालय विकसित कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटीएमसी के 20 सांसद एनडीए के समर्थन में आए
    Next Article मां बनने वाली हैं नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति
    श्वेता चौहान

      मिलती जुलती ख़बरें

      Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

      June 8, 2026

      AAP ने की एलपीजी की बढ़ी कीमतों को तुरंत वापस लेने की मांग

      June 8, 2026

      सीएम नायब सैनी जनता को नहीं

      June 8, 2026

      ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ : मास्टरशेफ इंडिया की प्रतियोगी हरमनप्रीत कौर को वर्षों पुरानी बीमारी और बढ़ते इलाज खर्चों से राहत

      June 8, 2026

      माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान

      June 6, 2026

      अरविंद केजरीवाल बोले- प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब 

      June 6, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      ताज़ा खबर

      आम आदमी पार्टी के नेताओं को क्रांतिकारी नहीं, बल्कि भ्रांतिकारी बताया

      By प्रमोद रिसालियाJune 8, 2026

      चंडीगढ़, 7 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब के धूरी…

      Punjab News: गलती से गोली चलने से ASI नारायण दास घायल

      June 8, 2026

      मां बनने वाली हैं नागिन एक्ट्रेस सुरभि ज्योति

      June 8, 2026
      चर्चित ख़बरें

      देशवासियों को आज एक और झटका, रसोई गैस हुई महँगी

      दिल्ली की दिनभर की 10 बड़ी ख़बरें, रोज़ पढ़ें और अपडेट रहें

      मेहनत कर बन्दे, तू मेहनत से क्या कुछ नहीं पायेगा

      Subscribe to News

      Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

      Advertisement

      TBK Media Private Limted

      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
      • Editorial Team
      • Corrections Policy
      • Ethics Policy
      • Fact-Checking Policy
      • List ItemOwnership & Funding Information
      • Disclaimer
      • Sitemap
      © 2026 TBK Media Private Limited. Designed by Parmod Risalia.
      • About Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.